फरीदाबाद में आतंकी साजिश का पर्दाफाश: डॉक्टर के कमरे से 360 किलो RDX, असॉल्ट राइफल और कारतूस बरामद;दो गिरफ्तार

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने यहां एक डॉक्टर के किराए के कमरे से 360 किलो संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट, असॉल्ट राइफल, पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई एंटी-टेरर ऑपरेशन के तहत की गई। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी डॉ. आदिल अहमद, जो मूल रूप से अनंतनाग (कश्मीर) का रहने वाला है, को 7 नवंबर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि फरीदाबाद में किराए पर लिए गए कमरे में विस्फोटक और हथियार छिपाए गए हैं। आदिल की निशानदेही पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने धौज गांव (फरीदाबाद) स्थित कमरे पर छापा मारकर 14 बैग बरामद किए। इनमें 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट, AK-56 राइफल, 84 कारतूस, 5 लीटर केमिकल और 2 ऑटोमैटिक पिस्टल रखी हुई थीं।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुल 48 तरह का विस्फोटक व हथियार बनाने का सामान जब्त किया गया है। यह भी पता चला है कि आरोपी डॉक्टर तीन महीने पहले ही यह कमरा लेकर यहां विस्फोटक सामग्री छिपा रहा था।इससे पहले, डॉक्टर आदिल के लॉकर से कश्मीर में AK-47 राइफल बरामद की गई थी। जांच के बाद उसकी निशानदेही पर पुलवामा निवासी डॉक्टर मुजाहिल शकील को भी गिरफ्तार किया गया है।मामले में UAPA (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत केस दर्ज किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस नेटवर्क के हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, यूपी और गुजरात से जुड़े तारों की जांच कर रही हैं।ये भी पढ़ें –

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिष्टुपुर में ऑटो-रैपिडो चालकों का उग्र प्रदर्शन, कम किराए के विरोध में सोमवार को बंद का ऐलान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में ऑटो और रैपिडो चालकों ने घटती किराया दरों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। चालकों का कहना है...

जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चाय बेचने वाले पीड़ित परिवार से मिलने टीएमएच पहुंचे बन्ना गुप्ता, बोले-अपराधियों को कड़ी सजा मिले

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जमशेदपुर हाई स्कूल एवं टाटा फुटबॉल अकादमी के समीप स्थित बजरंग चाय दुकान में चाय बेचने वाले एक गरीब...

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के माटिहाना फ्लाईओवर पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए भेजा गया बारीपदा

बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत माटिहाना स्थित एनएच-49 के फ्लाईओवर पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत