सीबीआई ने सीसीएल के मैनेजर समेत दो को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। सीबीआई ने झारखंड के सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के डाकरा प्रोजेक्ट आॅफिस के मैनेजर और पर्सनल-एचआर दीपक गिरी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपित ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की। सीबीआई के मुताबिक एजेंसी ने गुरुवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने सहानुभूतिपूर्ण आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपित ने 50 हजार रुपये की पहली किस्त स्वीकार करने पर सहमति जताई। सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ शिकायतकर्ता से पहली किस्त की रिश्वत स्वीकार करते गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने बताया कि जांच अभी जारी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बहरागोड़ा में 50 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, टाटा पंच कार जब्त

बहरागोड़ा में पुलिस ने 50 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उड़ीसा से बिहार तक फैले तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।

आदित्यपुर में छात्रों का हंगामा, प्लेसमेंट इंचार्ज ट्रांसफर पर विरोध

आदित्यपुर के इंडो डेनिश टूल रूम में सैकड़ों छात्रों ने प्लेसमेंट इंचार्ज के ट्रांसफर के विरोध में गेट जाम कर प्रदर्शन किया, मौके पर पुलिस तैनात रही।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

कोल्हान विश्वविद्यालय का बड़ा कदम: समय पर जारी हुआ पीएच.डी. परिणाम

चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र को नियमित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पीएच.डी. सत्र 2025–26 की अंतिम चयन सूची...

बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, संकल्प पत्र जारी

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का संकल्प पत्र जारी कर महिलाओं, युवाओं, किसानों और रोजगार से जुड़े कई बड़े वादे किए हैं।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत