पाकिस्तान कर रहा न्यूक्लियर टेस्ट, ट्रंप ने किया चौंकाने वाला दावा

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और चीन के परमाणु हथियारों के परीक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग में किसके साथ डील करना ज्यादा मुश्किल है। सीबीएस न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया है कि पाकिस्तान न्यूक्लियर टेस्टिंग कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति से जब यह पूछा गया कि चीन लंबी पारी खेलता है तो ट्रंप ने कहा, “हम भी लंबी पारी खेलते हैं। यह भी बाकी सबकी तरह है। हम भी उनके लिए खतरा हैं। मुझे लगता है कि हम बहुत अच्छी तरह से मिलते हैं और मुझे लगता है कि उनके साथ मिलकर काम करके हम और भी बड़े, बेहतर और मजबूत बन सकते हैं, बजाय इसके कि उन्हें यूं ही हरा दें।” इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि ट्रंप के लिए किससे निपटना ज्यादा मुश्किल है, व्लादिमीर पुतिन से या शी जिनपिंग से? इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने जवाब दिया, “दोनों ही समझदार हैं। दोनों ही बहुत मजबूत नेता हैं। ये ऐसे लोग हैं जिनके साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। ये ऐसे लोग हैं जिन्हें आपको बहुत गंभीरता से लेना होगा।”

हाल ही में दक्षिण कोरिया के दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने पेंटागन को परमाणु हथियारों की टेस्टिंग फिर से तत्काल शुरू करने का आदेश दिया। इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति से जब पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “हमारे पास किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक परमाणु हथियार हैं। मुझे लगता है कि हमें परमाणु निरस्त्रीकरण के बारे में कुछ करना चाहिए और मैंने पुतिन और शी जिनपिंग दोनों के साथ इस पर चर्चा की। हमारे पास दुनिया को 150 बार उड़ाने के लिए पर्याप्त परमाणु हथियार हैं।”
उन्होंने पाकिस्तान के न्यूक्लियर टेस्टिंग का दावा करते हुए कहा, “रूस के पास बहुत सारे परमाणु हथियार हैं और चीन के पास और भी होंगे। मैं परीक्षण के लिए इसलिए कह रहा हूं क्योंकि रूस अपना परीक्षण कर रहा है और चीन भी कर रहा है। उत्तर कोरिया लगातार ऐसा कर रहा है। पाकिस्तान भी टेस्टिंग कर रहा है। हम एकमात्र देश हैं जो परीक्षण नहीं करते हैं और अमेरिका अकेला ऐसा देश नहीं बनना चाहता जो परीक्षण नहीं करता। मैं यह कह रहा हूं कि हम अन्य देशों की तरह परमाणु हथियार का परीक्षण करने जा रहे हैं।”
चीन और रूस में लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं है। कई सालों से दोनों देशों में पुतिन और जिनपिंग का शासन है। इसे लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा, “रूस परीक्षण कर रहा है और चीन परीक्षण कर रहा है, लेकिन वे इसके बारे में बात नहीं करते हैं। हम एक खुला समाज हैं, हमें इसके बारे में बात करनी होगी।”
चीन द्वारा ताइवान पर हमले से रक्षा करने के बारे में उन्होंने कहा, “यदि ऐसा होता है तो आपको पता चल जाएगा। दूसरे पक्ष को पता है, लेकिन मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो आपको सब कुछ बता दूं क्योंकि आप मुझसे एक प्रश्न पूछ रहे हैं—लेकिन वे समझते हैं कि क्या होने वाला है।”

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चांडिल में हाथियों के हमले से बुजुर्ग की मौत

चांडिल के कुकडू क्षेत्र में हाथियों के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हुई, जिससे ग्रामीणों में डर और वन विभाग के खिलाफ नाराजगी बढ़ गई है।

एग्रीको में तेज रफ्तार कार का कहर, टीस्को क्वार्टर की दीवार तोड़ घर में घुसी

जमशेदपुर के एग्रीको इलाके में तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर घर में घुस गई, हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और पुलिस जांच में जुटी है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

परसुडीह में डकैती की साजिश नाकाम: तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए एक संभावित आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया। बुधवार तड़के पुलिस...

एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आरएमएस हाई स्कूल, सोनारी के सिल्वर जुबली पर भव्य समारोह

जमशेदपुर : आरएमएस हाई स्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने अपने शैक्षणिक क्षेत्र में 25 वर्ष (सिल्वर जुबली) की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत