जमशेदपुर में मानवता की मिसाल बने डॉ. नागेंद्र सिंह, इंसानियत को रखा पैसों से ऊपर

  • गरीब महिलाओं की मुफ्त सर्जरी कर बचाई दो जिंदगियां
  • दर्द, लाचारी और करुणा से निकली उम्मीद की कहानी




जमशेदपुर। जहां आज इलाज का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में बिल और खर्च का डर बैठ जाता है, वहीं जमशेदपुर के एक डॉक्टर ने ऐसा उदाहरण पेश किया है जिसने साबित किया कि डॉक्टर सिर्फ पेशे से नहीं, दिल से भी डॉक्टर होते हैं।

पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा क्षेत्र की दो गरीब महिलाओं की जिंदगी तब बची, जब, जमशेदपुर में मानगो डिमना रोड पर

स्थित गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर नागेंद्र सिंह ने पैसों से ऊपर इंसानियत को रखा।

उन्होंने दोनों महिलाओं की मुफ्त सर्जरी कर न सिर्फ उन्हें नया जीवन दिया, बल्कि मानवता का चेहरा भी रोशन किया।

पहली कहानी : मंजूला महतो — बछड़ा-बकरी बेचने को तैयार, डॉक्टर ने कहा नहीं, इलाज मुफ्त होगा
पटमदा के दिघी गांव की मंजूला महतो पिछले छह महीने से पेट दर्द से परेशान थीं। जड़ी-बूटी से इलाज कर किसी तरह दर्द सहती रहीं, लेकिन हालत गंभीर हो गई।
जांच में पता चला कि बच्चेदानी में ट्यूमर है, जो आंत से चिपक गया है। अस्पताल में सर्जरी का खर्च करीब ₹60,000 बताया गया।
खर्च सुनते ही मंजूला रो पड़ीं — बोलीं, “घर में दो बछड़ा और एक बकरी है, उसे बेचकर पैसा दे दूंगी।”
इस पर डॉ. नागेंद्र सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा कि न आपको बछड़ा बेचना है, न बकरी। इलाज मैं मुफ्त करूंगा।और उन्होंने बिना एक रुपये लिए सर्जरी कर उनकी जान बचाई।

दूसरी कहानी : अंबिका कर्मकार — विधवा पेंशन पर चल रहा जीवन, डॉक्टर ने दिया जीवनदान
पटमदा की ही अंबिका कर्मकार की स्थिति भी बेहद दयनीय थी। पति का एक साल पहले निधन हो चुका था, बाल-बच्चा कोई नहीं।
विधवा पेंशन से गुजर-बसर कर रहीं अंबिका की बच्चेदानी में भी ट्यूमर था। पैसे न होने के कारण वे जड़ी-बूटी से इलाज करती रहीं, लेकिन स्थिति बिगड़ती चली गई।
जब वे डॉ. नागेंद्र सिंह के पास पहुंचीं, तो उन्होंने बिना कुछ लिए उनकी सर्जरी की और जीवनदान दिया।

यह सिर्फ इलाज नहीं, मानवता की जीत है
डॉ. नागेंद्र सिंह का यह कदम जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा है।
दो महिलाओं की मुफ्त सर्जरी ने यह साबित किया कि इंसानियत जिंदा है, बस उसे जीने का साहस चाहिए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पटमदा के कांकु में प्रस्तावित पत्थर खदान के खिलाफ ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन, उपायुक्त से लगाई रोक की गुहार

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत पटमदा प्रखंड के कांकु गांव में प्रस्तावित पत्थर खदान परियोजना के विरोध में ग्रामीणों ने आंदोलन तेज कर...

पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन और स्वास्थ्य बीमा लागू करे सरकार : झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन

कोडरमा: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (जेजेए) की राज्य कमेटी की बैठक रविवार को डोमचांच स्थित एचएमटी होटल में आयोजित हुई। बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून,...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत