बिहार विधानसभा चुनाव : डबल वोटर आईडी कार्ड मामले में फंसे प्रशांत किशोर, चुनाव आयोग ने नोटिस भेजकर मांगा जवाब

पटना: डबल वोटर आईडी मामले में प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। बिहार के रोहतास जिला प्रशासन नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बिहार की राजनीति में अपनी ‘जन सुराज’ यात्रा से सक्रियता बढ़ाने वाले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर नए विवाद के केंद्र में हैं। उन पर दो अलग-अलग राज्यों के वोटर आईडी कार्ड रखने का आरोप है। एक बिहार का और दूसरा पश्चिम बंगाल का। इस सनसनीखेज खुलासे ने बिहार के राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। विवाद गहराते ही, चुनाव आयोग भी हरकत में आ गया है और इस दावे की सच्चाई जानने के लिए जांच शुरू कर दी है। इसके लिए नोटिस भी जारी कर दिया गया है। इस पूरे मामले पर, प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जन सुराज’ ने तुरंत एक बयान जारी कर सफाई दी है।

डबल वोटर आईडी जन सुराज की सफाई

जन सुराज पार्टी ने अपने प्रवक्ता सौरभ सिंह के माध्यम से इस मामले पर सफाई पेश की है। उनका दावा है कि प्रशांत किशोर ने 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान काम करते समय वहां की वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराया था, जो कि नियमों के अनुसार किसी भी व्यक्ति के लिए अपने काम या व्यवसाय के लिए अन्य राज्य में रहते हुए संभव है। सौरभ सिंह ने बताया कि 2022 में बिहार लौटने और ‘जन सुराज’ यात्रा शुरू करने के बाद, पीके ने स्वयं चुनाव आयोग से अनुरोध किया था कि उनका नाम बंगाल की मतदाता सूची से हटाकर बिहार में जोड़ा जाए। उनका तर्क है कि चूंकि ये आवेदन काफी पहले दिया जा चुका था, इसलिए प्रक्रिया पूरी न होने की जिम्मेदारी पीके की नहीं है।

ऐक्शन मोड में EC, नोटिस भेजकर मांगा जवाब

इस विवाद के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि बिहार में हाल ही में हुए ‘वोटर लिस्ट इंटेंसिव रिव्यू’ (SIR) के दौरान प्रशांत किशोर ने यह मामला फिर से क्यों नहीं उठाया? इस पर जन सुराज ने कहा कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं थी क्योंकि आवेदन पहले ही दिया जा चुका था। पार्टी के अनुसार, पीके केवल आयोग की ओर से प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, ये मामला अब सीधे चुनाव आयोग तक पहुंच चुका है, जिसने इन दावों की पड़ताल शुरू कर दी है। दो वोटर आईडी होने की पुष्टि होने पर प्रशांत किशोर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक पहले सामने आया ये विवाद पीके की राजनीतिक सफर के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

चाकुलिया में हाथी के हमले में घायल रेलवे टेक्नीशियन की मौत, वीडियो बनाते समय हादसा

चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सुनसुनिया जंगल के पास हाथियों...

नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने रवाना किया जागरूकता रथ

जमशेदपुर: नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को गति देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की समाज कल्याण शाखा, पूर्वी सिंहभूम द्वारा शुक्रवार को नशा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत