सात समंदर पार मना छठ, झारखंड, बिहार के एक हजार परिवार मना रहे महापर्व

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में BJCA द्वारा 25 से अधिक स्थलों पर भव्य छठ महापर्व का भव्य आयोजन किया गया। सिडनी में बसे प्रवासी बिहारी समुदाय ने इस वर्ष आस्था और एकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बिहार झारखंड कम्युनिटी ऑस्ट्रेलिया (BJCA) के बैनर तले 25 से अधिक स्थानों पर छठ महापर्व का सफल आयोजन किया गया। ऑस्ट्रेलिया में भी भारतीय संस्कृति और परंपरा की गूंज।

BJCA समिति के समर्पित सदस्यों — नीता कुमारी, अभिषेक दुबे, धीरज पांडे, स्वेता कुमारी, और सुभाष झा ने पूरे सिडनी में व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था सुनिश्चित की, ताकि हर परिवार को छठ का वही पवित्र वातावरण मिल सके जैसा अपने बिहार में अनुभव होता है।

नीता कुमारी, BJCA समिति सदस्य, ने कहा —

“छठ पर्व हमारे दिलों में बसता है। आज सिडनी में 1000 से अधिक बिहारी परिवार जिस श्रद्धा और एकता के साथ इसे मना रहे हैं, वह हमारी संस्कृति की ताक़त है।”

प्रवीन कुमार, जो BJCA के सलाहकार हैं और साथ ही बिहार इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (BITO) के ग्लोबल प्रेसिडेंट हैं (जिसके चेयरमैन श्री चिराग पासवान जी हैं), ने कहा —“छठ हमारी पहचान और अस्मिता का पर्व है। आज सिडनी में जिस भव्यता से यह मनाया गया, वह इस बात का प्रमाण है कि हम जहाँ भी रहें, बिहार हमारे दिल में बसा रहता है।”

प्रवीन कुमार एक सफल उद्योगपति और वैश्विक NRI बिहारी समुदाय के अग्रणी नेता हैं, जो ‘बिहारी अस्मिता’ के प्रसार और बिहार को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

BJCA आज सिडनी के 1000 से अधिक बिहारी परिवारों का प्रतिनिधित्व करता है और पूरे ऑस्ट्रेलिया में बिहार और झारखंड की संस्कृति, एकता और गौरव का प्रतीक बन चुका है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

टाटा स्टील ने सेफ्टी, हेल्थ एंड एनवायरनमेंट (SHE)एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2025 में सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर टी. वी. नरेंद्रन ने जीरो फेटैलिटी के लक्ष्य के...

जमशेदपुर : प्रतिष्ठित SHE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स का छठा संस्करण जमशेदपुर वर्क्स स्थित स्टीलिनियम हॉल में आयोजित किया गया। टाटा स्टील ने वित्त वर्ष 2020...

जमशेदपुर के सरजमदा में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर विवाद, महिला ने पुश्तैनी जमीन बताकर रुकवाया काम

जेसीबी मशीन के सामने खड़ी हो गईं महिला और काम बंद हो गया, थाने में भी बात नहीं बनी ठेकेदार ने निर्माण कार्य में बाधा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत