जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी भी छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी, इस बार घाटों पर चेजिंग रूम के साथ स्वच्छता का संदेश
जमशेदपुर : शहर में लोक आस्था का महापर्व की तैयारी चल रही है। अब तक विभिन्न राजनीतिक दल, सिदगोड़ा सूर्य मंदिर कमेटी तथा विभिन्न संस्थाओं की ओर से यह घोषणा कर दी गई है कि उनकी ओर से व्रतियों के लिए क्या-क्या सुविधाएं और सहयोग प्रदान की जा रही है। अब जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी भी तैयारी में जुट गई है।
जेएनएसी की ओर से शहर के कई घाटों को इस बार मॉडल छठ घाट बनाने की तैयारी शुरू कर दी गईं है। स्वर्णरेखा नदी छठ घाट, दोमुहानी नदी छठ घाट, भोजपुर नदी छठ घाट सहित अन्य छठ घाटों को मॉडल छठ घाट बनाया जाएगा।
सभी छठ घाटों पर पेंटिंग लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेगा। जंहा पेंटिंग के माध्यम से भगवान सूर्य, पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। व्रतियों के लिए भी यह नजारा मनमोहक लगेगा। पेंटिंग करने वालों का हौसला बढ़ाने के लिए जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी के नगर आयुक्त कृष्णा कुमार एवं सिटी मैनेजर ज्योति पुंज ने भी पेंटिंग कर पेंटरो का हौसला बढ़ाया। इसके अलावा हर नदी घाटों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। एनडीआरएफ की टीम भी तैयनात रहेगी, व्रतियों के लिए सभी नदी घाटों पर चेंजिंग रूम बनाया जाएगा, ताकि ब्रत धारियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
