बिहार विधानसभा चुनाव: भाजपा ने एपी सिंह का टिकट काटकर जमशेदपुर को दिया झटका, जदयू ने मुकेश को प्रत्याशी बनाकर बढ़ाया लौहनगरी का मान

राकेश

 जमशेदपुर :  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मी अपने चरम पर है और टिकट वितरण को लेकर दलों के भीतर समीकरण तेजी से बदल रहे हैं।

 इसी कड़ी में लौहनगरी जमशेदपुर से जुड़ी दो अहम राजनीतिक हस्तियों की स्थिति ने शहर के राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

जहाँ एक ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जमशेदपुर से गहरे संबंध रखने वाले और आरा से  विधायक  अमरेंद्र प्रताप सिंह को टिकट न देकर अपने ही वरिष्ठ नेता को झटका दिया है, वहीं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने जमशेदपुर से जुड़े शुभानंद मुकेश को भागलपुर जिले की कहलगांव सीट से उम्मीदवार बनाकर शहर की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई दी है।

भाजपा के पुराने सिपाही को किया दरकिनार

अमरेंद्र प्रताप सिंह का नाम बिहार और झारखंड—दोनों राज्यों की राजनीति में सम्मान के साथ लिया जाता है। जमशेदपुर में टेल्को आंदोलन से लेकर जनसंघ और फिर भाजपा के गठन तक, वे हमेशा अग्रणी भूमिका में रहे।

 जमशेदपुर जिला भाजपा के अध्यक्ष पद से लेकर बिहार विधानसभा में आरा सीट का प्रतिनिधित्व करने तक, उन्होंने लंबी राजनीतिक यात्रा तय की।

इस बार वे पुनः आरा से भाजपा टिकट के लिए प्रयासरत थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर किसी और को मैदान में उतार दिया। 

इससे न सिर्फ अमरेंद्र प्रताप सिंह के समर्थकों में नाराजगी है, बल्कि जमशेदपुर के उन राजनीतिक कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों के बीच भी असंतोष है, जिन्होंने उन्हें शहर के प्रतिनिधि के रूप में देखा और सराहा।

जदयू ने शुभानंद मुकेश पर जताया भरोसा

वहीं दूसरी ओर जदयू ने एक सकारात्मक राजनीतिक संदेश देते हुए शुभानंद मुकेश को कहलगांव से प्रत्याशी बनाया है।

 शुभानंद मुकेश न केवल बिहार के दिवंगत कद्दावर नेता और विधानसभा अध्यक्ष रहे सदानंद सिंह के पुत्र हैं, बल्कि उनका गहरा जुड़ाव जमशेदपुर से भी रहा है। 

वे वर्षों तक टाटा स्टील में अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे और उनकी पत्नी ने भी जमशेदपुर में डेंटिस्ट के रूप में सेवा दी है।

सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए शुभानंद मुकेश ने जमशेदपुर के लोगों के साथ आत्मीय संबंध बनाए। 

ऐसे में जदयू का उन्हें प्रत्याशी बनाना लौहनगरी के लिए गौरव की बात है।

राजनीतिक संदेश साफ है

एक ओर भाजपा अपने पुराने, समर्पित नेताओं की अनदेखी कर रही है, तो दूसरी ओर जदयू जैसे दल सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जुड़ाव को प्राथमिकता दे रहे हैं। 

जमशेदपुर के राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह सिर्फ टिकट का सवाल नहीं, बल्कि राजनीतिक दृष्टिकोण और कार्यकर्ताओं के सम्मान का भी विषय है।

अमरेंद्र प्रताप सिंह को टिकट न देना यह दिखाता है कि भाजपा अब पुराने ज़मीनी नेताओं की जगह नए चेहरों पर अधिक भरोसा कर रही है, भले ही उनका जनाधार उतना मजबूत न हो। 

वहीं सुभानंद मुकेश की उम्मीदवारी यह संकेत देती है कि जदयू नेतृत्व अपने निर्णयों में क्षेत्रीय जुड़ाव और सामाजिक पहचान को अहमियत देता है।

जमशेदपुर की पत्रकारिता में लंबे समय तक सक्रिय रहे और अभी राजधानी रांची से प्रकाशित दैनिक प्रातः नागपुरी के कार्यकारी संपादक शिवकुमार सिंह कहते हैं कि इस चुनावी मौसम में जमशेदपुर की राजनीतिक प्रतिष्ठा को एक ओर चोट लगी है, तो दूसरी ओर उसे सम्मान भी मिला है। 

भाजपा द्वारा अपने  विधायक और जमशेदपुर के सपूत अमरेंद्र प्रताप सिंह को टिकट न देना शहर के लिए निश्चित ही एक राजनीतिक झटका है।

 लेकिन जदयू द्वारा शुभानंद मुकेश को उम्मीदवार बनाकर लौहनगरी का मान बढ़ाया गया है। 

चुनावी नतीजे जो भी हों, लेकिन टिकट बंटवारे के इस दौर में जमशेदपुर की भूमिका बिहार चुनाव में एक बार फिर चर्चा में है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माँ कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखण्ड वासियों की खुशहाली की कामना की

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के गुवाहाटी स्थित शक्तिपीठ माँ कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माँ के चरणों में शीश...

जमशेदपुर के विक्की सिंह पर गोलीबारी मामले में चार अपराधी गिरफ्तार

जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र में हुए चर्चित विक्की सिंह राजपूत गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। त्वरित कार्रवाई करते हुए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत