टाटा स्टील ने पहली मोबाइल बोर पाइल केज मशीन लॉन्च की, गुवाहाटी में एक पूर्णतः स्वचालित कंस्ट्रक्शन सर्विस सेंटर का किया उद्घाटन

टाटा स्टील ने एसएम कॉरपोरेशन लिमिटेड और टीजेके इंडिया के साथ साझेदारी करते हुए असम में अपनी तरह की पहली अत्याधुनिक सुविधा की शुरुआत की

गुवाहाटी : टाटा स्टील ने आज असम में दो महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ भारत के निर्माण क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ा — पहली मोबाइल बोर पाइल केज मशीन का शुभारंभ और गुवाहाटी में एक पूर्णतः स्वचालित कंस्ट्रक्शन सर्विस सेंटर का उद्घाटन। ये पहलें देश के तेजी से विकसित हो रहे बुनियादी अवसंरचना क्षेत्र में नवाचार, दक्षता और सततता को आगे बढ़ाने के प्रति टाटा स्टील की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं, विशेषकर रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में।

मोबाइल बोर पाइल केज मशीन का अनावरण असम में टाटा सेमिकंडक्टर असेंबली और टेस्ट प्लांट साइट पर किया गया। इसे टीजेके इंडिया, जो रिइनफोर्समेंट ऑटोमेशन में वैश्विक अग्रणी है, के सहयोग से विकसित किया गया है। यह अग्रणी मोबाइल समाधान बड़े पैमाने के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए साइट-आधारित रिइनफोर्समेंट निर्माण के नए युग की शुरुआत है। इस ‘भारत की पहली’ पहल का उद्देश्य उत्पादकता को बेहतर बनाना, लागत और श्रम प्रयास को कम करना और परियोजना के अनुसार अत्यधिक सटीक कस्टमाइज्ड समाधान प्रदान करना है — खासकर उन क्षेत्रों में जहां कठिन भूभाग और जटिल लॉजिस्टिक्स प्रमुख चुनौती हैं।

इस ऐतिहासिक दिन को और खास बनाते हुए, टाटा स्टील ने गुवाहाटी में अपने पहले पूर्णतः स्वचालित कंस्ट्रक्शन सर्विस सेंटर का भी उद्घाटन किया, जिसे इसके चैनल पार्टनर, एसएम कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से स्थापित किया गया है। यह अत्याधुनिक सुविधा प्रति माह 2,000 टन (TPM) की उत्पादन क्षमता रखती है और कस्टमाइज्ड रिइनफोर्समेंट उत्पाद एवं समाधान प्रदान करेगी, प्रारंभ में टिस्कॉन रेडिबिल्ड पर ध्यान केंद्रित करते हुए — प्री-इंजीनियर्ड कट एंड बेंड टाटा तिस्कॉन TMT रिबार्स, कप्लर थ्रेडिंग के साथ। सेंटर अपने डाउनस्ट्रीम समाधान पोर्टफोलियो का विस्तार करके वेल्डेड वायर मेष जैसी सेवाओं को भी शामिल करने की योजना बना रहा है, जिससे यह एक संपूर्ण, वन-स्टॉप कंस्ट्रक्शन सर्विस हब के रूप में स्थापित हो सके।

कंस्ट्रक्शन सर्विस सेंटर के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट – लॉन्ग प्रोडक्ट्स, आशीष अनुपम ने कहा: “असम में इस मोबाइल बोर पाइल केज मशीन का लॉन्च भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में बुनियादी अवसंरचना मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो अपनी संभावनाओं के बावजूद निर्माण के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता है। हमारी गुवाहाटी कंस्ट्रक्शन सर्विस सेंटर द्वारा समर्थित यह पहल क्षेत्र के लिए नवोन्मेषी और मूल्य-वर्धित निर्माण समाधानों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

इस अवसर को यादगार बनाने के लिए, टाटा स्टील ने गुवाहाटी में ए ई सी (आर्किटेक्चर, इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन) समुदाय के लिए ‘कन्वर्स टू कंस्ट्रक्ट’ बैठक का आयोजन भी किया। इस कार्यक्रम में इंफ्रास्ट्रक्चर, हाउसिंग और इंडस्ट्रियल सेक्टर के 100 से अधिक ग्राहक और सलाहकार उपस्थित थे। कार्यक्रम में श्री सतीश पांडे, प्रिंसिपल साइंटिस्ट एवं प्रोजेक्ट लीडर, सीएसआईआर -सेन्ट्रल रोड रिसर्च इंस्टिट्यूट (भारत सरकार) ने भी अपने विचार साझा किए और सड़क निर्माण में नई तकनीकों पर प्रेरक प्रस्तुति दी।

दिसंबर 2024 में, टाटा स्टील ने राजस्थान के जयपुर में इसी तरह का एक पूर्णतः स्वचालित कंस्ट्रक्शन सर्विस सेंटर उद्घाटित किया था। गुवाहाटी की यह सुविधा टाटा स्टील के भारत भर में 31 डिजिटल रूप से जुड़े, पूर्णतः स्वचालित रिइनफोर्समेंट सॉल्यूशन सर्विस सेंटरों के लगातार बढ़ते नेटवर्क का हिस्सा है।

ये सभी सेंटर मिलकर उपयोग के लिए तैयार रिइनफोर्समेंट सॉल्यूशंस में साल-दर-साल 33% की वृद्धि को गति दे रहे हैं। अत्याधुनिक स्वचालित मशीनरी से लैस, ये सुविधाएं अपने सेवा और उत्पाद पोर्टफोलियो का निरंतर विस्तार कर रही हैं, जिसमें कट-एंड-बेंड सेवाएं, इंजीनियर्ड मेष, रिबार थ्रेडिंग और बोर पाइल केज शामिल हैं — और इस तरह पूरे देश में निर्माण प्रक्रियाओं को एक नया रूप दे रही हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रेल यात्री संघर्ष समिति ने डीआरएम के नाम संबोधित ज्ञापन एआरएम दफ्तर को सौंपा

जमशेदपुर में रेल यात्री संघर्ष समिति ने ट्रेनों की देरी और समस्याओं को लेकर डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपा और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

पोटका में बेकाबू कार दो वाहनों को टक्कर मार खुद पलट गई, एक की मौत, 11 घायल

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में हर हफ्ते सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है और घायल भी हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, महिला आरक्षण कानून पर नेताओं ने रखा स्पष्ट दृष्टिकोण

महिलाओं को राजनीतिक मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ऐतिहासिक पहल : विद्युत महतो अधिनियम देश को अधिक समावेशी और संतुलित विकास की ओर ले जाएगा...

जमशेदपुर: डॉक्टर की लापरवाही से रियान मौत मामले में कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों में आक्रोश, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

जमशेदपुर के परसुडीह में रियान की मौत के मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत