लातेहार में स्वास्थ्य कर्मी 5 हजार घूस लेते गिरफ्तार

लातेहार : पलामू एसीबी टीम ने लातेहार प्रखंड स्वास्थ केंद्र के बीपीएम सह एमटीएस अजय भारती को पांच हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद एसीबी के टीम अजय भारती को धर्मपुर स्थित उसके आवास पर ले गई। जहां तलाशी ली गई। उसके बाद एसीबी की टीम ने अजय भारती को अपने साथ पलामू ले गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बीपीएम अजय भारती के द्वारा किसी काम को लेकर एएनएम से दस हजार रपुये की मांग की गई थी। इसके बाद इसकी शिकायत एसीबी में की गई थी। एसीबी ने शिकायत के बाद मामले की जांच करायी। जांच में मामला सही पाए जाने पर गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया। इसके बाद एसीबी की टीम ने बीपीएम अजय भारती को ₹5000 घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लातेहार में हड़कंप मच गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल को लेकर पप्पू यादव बोले, ‘बढ़ता जा रहा है लोगों का आक्रोश’

पटना, 14 जून (आईएएनएस)। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव वे पाटलीपुत्र स्टेशन पर परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों की ओर से तोड़फोड़ की घटना...

दिल्ली पुलिस ने किया ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़, यूक्रेन से जुड़े नेटवर्क का भारतीय हैंडलर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-ईस्ट जिले के साइबर पुलिस स्टेशन ने एक बड़े ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

साकची गुरुद्वारा के कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गांधी का निधन, शोक की लहर

जमशेदपुर । गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के कोषाध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह गांधी का सोमवार को निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। कुछ...

‘ऑपरेशन प्रहार’ : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र से 38 पुड़िया ब्राउन शुगर समेत तस्कर गिरफ्तार

जमशेदपुर : ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सोमवार को मानगो पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने एक कथित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत