सीतारामडेरा में अपराध की योजना बनाते चार अपराधी हथियार समेत चार गिरफ्तार

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कल्याण नगर मे स्वर्णरेखा नदी के किनारे पुलिस ने छापेमारी कर चार लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में किशन गगराई, मंगल गगराई, करण मुंडारी और अभय नामता शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा और तीन गोली बरामद किया है। सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नदी किनारे कुछ युवक एकजुट हैं जिनके पास हथियार है। पुलिस ने छापेमारी कर मौके से चार आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के क्रम में हथियार बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग लूट और छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। फिलहाल आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

झारखंड शिक्षा विभाग सख्त: निजी स्कूलों की फीस नियंत्रण को जिला व विद्यालय स्तर पर समितियों के गठन के निर्देश

“शिक्षा सत्याग्रह” के संस्थापक अंकित आनंद की शिकायत पर सक्रिय हुई सरकार, अभिभावकों से मिल रही थीं लगातार शिकायतें “झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम, 2017”...

मुख स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन

पूर्वी सिंहभूम में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर एएनएम छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली, जिसमें मुख कैंसर और स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत