सरायकेला- खरसावां जिले में पुलिस का सघन छापामारी अभियान, 11 वांछित अपराधी गिरफ्तार

हत्या, NDPS, आर्म्स एक्ट व नक्सली मामलों से जुड़े आरोपियों पर कसा शिकंजा

सरायकेला: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा चलाई गई विशेष छापामारी कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक चले इस अभियान में कुल 11 वांछित अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

साथ ही विभिन्न गंभीर अपराधों में आरोपपत्रित व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन कर उनकी निगरानी भी सुनिश्चित की गई।

अभियान का संचालन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला, थाना प्रभारियों और अंचल निरीक्षकों के नेतृत्व में गठित छापामारी दलों द्वारा किया गया।

यह कार्रवाई जिले के सरायकेला, राजनगर, आदित्यपुर, गम्हरिया और ईचागढ़ थाना क्षेत्रों में अंजाम दी गई।

पुलिस के अनुसार यह अभियान अपराधियों में डर और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में उठाया गया कदम है। आगे भी इस प्रकार की तत्पर छापेमारी और निगरानी अभियान जारी रहेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सल कांड, NDPS (ड्रग्स), आर्म्स एक्ट, और सम्पत्तिमूलक अपराधों में संलिप्त अपराधियों पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और अफवाहों से बचें।

स्थानीय वरिष्ठ पत्रकार भाग्यसागर के अनुसार सरायकेला-खरसावाँ पुलिस की यह कार्रवाई न केवल कानून के पालन का उदाहरण है, बल्कि स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास भी बढ़ाती है। ऐसे अभियान यह संकेत देते हैं कि अपराधियों को अब छिपने की कोई जगह नहीं मिलेगी, और जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में पुलिस सतत रूप से जुटी हुई है।

गिरफ्तार अपराधियों की सूची

नुरूल इस्लाम (पिता – नौशाद अली), निवासी: बालीगुमा, थाना – सरायकेला

वारंटी, कांड सं. DR-198/17

शाबीर हुसैन (पिता – नौशाद अली), निवासी: बालीगुमा, थाना – सरायकेला

वारंटी, कांड सं. DR-198/17

हरिपद ज्योतिषि (पिता – स्व. दुबराज ज्योतिषि), निवासी: धोबीसाई, वार्ड 4, थाना – सरायकेला

वारंटी, केस संख्या – CC-995/21, धारा – 138 N.I. Act

अधीर कुमार प्रधान (पिता – सुंदर प्रधान), निवासी: गोविंदपुर, थाना – राजनगर

वारंटी, केस संख्या – CC-870/24

टुना सोरेन उर्फ अम्पाई सोरेन (पिता – लुगू सोरेन), निवासी: पदनाम साई, थाना – राजनगर

वारंटी, केस संख्या – CC-290/20

गोपाल सरकार (पिता – धीरेन सरकार), निवासी: शांति नगर, बड़ा गम्हरिया, थाना – आदित्यपुर

वारंटी, केस संख्या – CC-930/21, धारा – 33 IF Act

मोटु हाजाम उर्फ मनबोध हाजाम (पिता – शंकर हाजाम), निवासी: संजयनगर माझी टोला, थाना – आदित्यपुर

वारंटी, GR-943/17, थाना कांड सं. 261/17, धारा – 452/34 IPC

निरंजन दास (पिता – स्व. भोलानाथ दास), निवासी: दुग्धा, थाना – गम्हरिया

वांछित अभियुक्त, कांड सं. 55/25, धारा – 191(2)/190/126(2)/115(2)/352 BNS एवं 3(1)(5) SC/ST Act

नारायण सरदार (पिता – बामन सरदार), निवासी: दुग्धा, थाना – गम्हरिया

वांछित अभियुक्त, वही कांड एवं धाराएं

भूषण मुर्मू उर्फ टाकला (पिता – स्व. बुधन मुर्मू), निवासी: सालडीह, थाना – गम्हरिया

वांछित अभियुक्त, कांड सं. 86/25, धारा – 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/3(5)/112 BNS

विष्णु महतो (पिता – बुधराम महतो), निवासी: तुता, थाना – ईचागढ़

वांछित अभियुक्त, कांड सं. 23/25, धारा – 15/18/46 NDPS Act

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आंबेडकर जयंती पर सरयू राय का बयान: “नियत सही हो तो संविधान भी सही चलेगा”

जमशेदपुर। शहर में आंबेडकर जयंती के अवसर पर विधायक सरयू राय ने संविधान की महत्ता और उसकी कार्यप्रणाली पर विचार रखते हुए कहा कि...

सरायकेला-चाकुलिया में चड़क पूजा की धूम : आस्था, परंपरा और कठिन तपस्या का अद्भुत संगम

सरायकेला / चाकुलिया : सरायकेला के भुरकुली गांव और चाकुलिया के सिमदी गांव में आयोजित चड़क पूजा एक बार फिर श्रद्धा, साहस और परंपरा...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

डांगोवापोसी स्वास्थ्य केंद्र के पास देर रात पहुंचा विशाल हाथी, मची अफरा-तफरी

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगोवापोसी में बीती रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशालकाय हाथी रेलवे स्वास्थ्य केंद्र के पास...

बारिश की मार: जमशेदपुर में सब्जियों के दाम आसमान पर, आम आदमी बेहाल

JAMSHEDPUR:लगातार हो रही बारिश ने हरी सब्जियों की कीमतों में अचानक उछाल ला दिया है। पिछले एक सप्ताह में बाजारों में सब्जियों के दाम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत