जमशेदपुर के स्वदेशी मेले में दिखा सांस्कृतिक उत्सव व जनजागरूकता का अनूठा संगम


== चित्रांकन प्रतियोगिता में 250 बच्चों ने लिया भाग


जमशेदपुर । स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला में रविवार को एक ओर जहां बच्चों की चित्रांकन प्रतिभा ने सबका मन मोह लिया, वहीं स्वास्थ्य और सांस्कृतिक गतिविधियों ने भी कार्यक्रम को सराहनीय ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

मेले में रविवार को शहर के विभिन्न स्कूलों से करीब 250 बच्चों ने चार अलग-अलग समूहों में भाग लेते हुए चित्रांकन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर कॉलेज तक के छात्र-छात्राओं की भागीदारी देखने को मिली।

CPR तकनीक का प्रशिक्षण
आयोजन में हेल्थ क्रॉस सोसाइटी एवं टाटा मेन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में सीपीआर (CPR) तकनीक का प्रशिक्षण भी दिया गया।

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तपन एवं उनकी टीम ने उपस्थित जनसमूह को बताया कि अगर कोई व्यक्ति अचानक बेहोश हो जाए, तो दो प्रमुख कारण हो सकते हैं — हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट। यदि व्यक्ति सांस नहीं ले रहा हो तो तुरंत CPR देना चाहिए और एंबुलेंस को सूचना देनी चाहिए। डॉ. तपन ने बताया कि समय पर CPR देने से किसी की जान 90 प्रतिशत तक बचाई जा सकती है।

सांस्कृतिक संध्या में लोक कला और राष्ट्रीय भावना का समावेश
सांस्कृतिक संध्या में सरायकेला के प्रसिद्ध लोक कलाकार हराधन महतो एवं उनकी टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि सांसद विद्युत वरण महतो, नाबार्ड के जीएम राधेश्याम बागवानी, तुलसी भवन के सचिव प्रसनजीत तिवारी, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री विकास गुप्ता और पश्चिम बंगाल के समाजसेवी मनोज अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

स्वदेशी दीयों से रोशन हो दीपावली: आदित्य साहू
मुख्य अतिथि आदित्य साहू ने अपने संबोधन में कहा कि भारत आज प्रगति के पथ पर तेज़ी से अग्रसर है। उन्होंने दीपावली के अवसर पर स्वदेशी दीयों का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि दीप केवल घर नहीं, विचारों को भी रोशन करता है। हमें कुम्हारों से दीये लेकर उनके जीवन में भी प्रकाश फैलाना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य है।

स्वदेशी से ही बनेगा आत्मनिर्भर भारत; विद्युत वरण महतो
सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का सपना तब साकार होगा जब देश का हर नागरिक देशी उत्पादों को प्राथमिकता देगा।स्वदेशी जागरण मंच का प्रयास सराहनीय है जो देश में स्वदेशी उद्यमियों के लिए जनजागरण कर रहा है। यह मंच देश की आत्मा से जुड़ा हुआ है।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में अमित मिश्रा, पंकज सिंह, मंजू ठाकुर, अभिषेक बजाज, गुरजीत सिंह, डॉ. अनिल राय, जटाशंकर पांडे, केपी चौधरी, मधुलिका मेहता, अमर सिंह, राजपति देवी, मनोज गुप्ता, सुनील गुप्ता, राजाराम, अशोक कुमार, संजीत सिंह, जयप्रकाश सिंह, मुकेश ठाकुर, शारदा देवी, गीता गोदसोरे समेत शहर के कई सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां उपस्थित रहीं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

आंध्र प्रदेश : वाईएसआरसीपी ने एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने का आरोप लगाया

अमरावती, 17 जून (आईएएनएस)। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि आंध्र प्रदेश में मतदाता सूची संशोधन (एसआईआर) का दुरुपयोग बड़े पैमाने पर...

छात्रों को भड़काने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी: गिरिराज सिंह

बेगूसराय, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार में ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार के 12...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत