एआईएसएफ ने सोनम वांगचुक की रिहाई को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा

जमशेदपुर : ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन झारखंड राज्य परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की अभिलंब रिहाई एवं लद्दाख से संबंधित जन मुद्दों पर हस्तक्षेप के लिए राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को सौंपा।

AISF के राज्य सचिव विक्रम कुमार ने कहा कि- पर्यावरण संरक्षण, जलवायु न्याय एवं हिमालयी पारिस्थितिकी के संवर्धन हेतु जीवन समर्पित करने वाले पर्यावरणविद्, शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को प्रशासन द्वारा हिरासत में लिया गया है। यह कदम न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार है, बल्कि यह उन सभी जनआवाज को दबाने का प्रयास भी प्रतीत होता है जो पर्यावरण और जनहित में संघर्षरत हैं।

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) झारखंड राज्य परिषद इस दमनात्मक कार्रवाई की कड़ी निंदा करती है और मांग करती है कि सोनम वांगचुक को अविलंब रिहा किया जाए। उनके विरुद्ध की गई सभी दमनात्मक कार्रवाई को तत्काल वापस लिया जाए।

लोकतंत्र में असहमति और अभिव्यक्ति का अधिकार भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार है। किसी विचारशील एवं जनसेवी व्यक्ति की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक परंपराओं और संविधानिक मूल्यों का उल्लंघन है तथा यह समाज में असहिष्णुता का वातावरण उत्पन्न करती है।

इसी क्रम में AISF झारखंड राज्य परिषद तीन सूत्री मांग की है। पहला लद्दाख में हुई घटनाओं की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए। दूसरा लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की दिशा में ठोस कदम उठाया जाए। तीसरा आंदोलनकारियों पर लगाए गए सभी झूठे मुकदमे तत्काल वापस लिया जाए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में चापड़बाजी और फायरिंग में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, अस्पताल में हंगामा

जमशेदपुर : शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर डब्बा लाइन सामुदायिक भवन के सामने वर्चस्व और रामनवमी के दौरान छेड़खानी को लेकर शुरू...

जमशेदपुर फायरिंग कांड में घायल युवक की मौत

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में फायरिंग और चापड़ हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद टीएमएच में परिजनों ने हंगामा किया।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के कदमा में बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना लोलो गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की कदमा थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...

जमशेदपुर की ज्योत्सना सरकार बनीं ‘मिसेज एशिया इंडिया विनर 2026’, दिल्ली में लहराया जमशेदपुर का परचम

जमशेदपुर। शहर की प्रतिभाशाली बेटी ज्योत्सना सरकार ने एक बार फिर अपनी काबिलियत से पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है। टेल्को के घोड़ाबांदा क्षेत्र...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत