जमशेदपुर के न्यू केबुल टाउन में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी के घर चोरी, मोबाइल व नकदी ले गए बदमाश

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के न्यू केबुल टाउन में भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा के न्यू केबुल टाऊन स्थित आवास पर लगभग भोर 4 बजे चोरी हो गई। बदमाश घर में घुसकर नकद राशि और मोबाइल फोन ले गए। घटना के समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। चोर घर की दीवार के सहारे अंदर घुसे और सीधे कमरे में पहुंचकर घर एवं टेबल की तलाशी ली। उन्होंने टेबल पर रखे दो मोबाइल फ़ोन की चोरी कर ली। साथ ही, घर में पैंट से नकद राशि निकाल ली। चोरी हुई रकम में भाजपा नेता प्रेम झा के पैंट से लगभग 1900 रुपये और उनके भाई के पर्स से लगभग 16 हजार नकद और करीब 4 सौ अमेरिकी डॉलर (लगभग 35 हजार भारतीय रुपये) शामिल हैं।

इसके अलावा, चोरों ने उनके माता-पिता की मोबाइल भी टेबल से उठा लिए। वारदात के बाद सभी कपड़ों और पर्स को छत पर ले जाकर चोरों ने आराम से नकदी निकाली और कपड़ों को वहीं फेंक दिया। सुबह जब परिवार के सदस्य जागे, तो छत पर लटक रहे कपड़ों को देखकर पूरी घटना का पता चला।

इस चोरी की घटना पर भाजपा नेता प्रेम झा ने गोलमुरी थाना में शिकायत की है। शिकायत के बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। प्रेम झा ने बताया कि क्षेत्र में कई लोगों के घरों में पूर्व में चोरी हुई है, पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जिससे लोगों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न हो सके।

मौके पर पहुंची विधायक पूर्णिमा साहू

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी प्रेम झा के न्यू केबुल टाउन स्थित आवास पहुंचीं। उन्होंने भाजपा नेता एवं परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने फोन पर गोलमुरी थाना प्रभारी से बात कर मामले की त्वरित जांच, पूरे केबुल क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग तेज करने और नियमित गश्त शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने केबुल टाउन क्षेत्र की हाई मास्ट लाइट के मरम्मतीकरण को लेकर जमशेदपुर अक्षेस के अधिकारियों को भी तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा नेता मोहन कुमार, राकेश राव, प्रेम प्रकाश दुबे, राकेश झा व अन्य मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

Feel like reacting? Express your views here!

Related News

Scorpio Carrying Wedding Party Overturns in Chatra

A Scorpio carrying a wedding party overturned in Chatra, killing one and injuring three, after the driver lost control near Babhne village on the main road.

Oral Health Awareness Rally Held in Jamshedpur

ANM students in Jamshedpur organized an oral health awareness rally, promoting hygiene, early treatment, and prevention of oral diseases and cancer.

Opinion

Middle East War Risks Global Economic Shock

Rising Middle East tensions could trigger a global food and fuel crisis, highlighting weak global governance and costly geopolitical adventurism.

Baby Girl

Congrats, it's a baby girl.  Wrap her up, let the autumn leaves curl. At 5, she plays with her brother's car. Her mother reminds, come back soon...

Just A Girl 

You May Also Like

Heavy Vehicle Crashes Into Home in Govindpur

A speeding heavy vehicle crashed into a house in Govindpur, damaging vehicles and property while the driver fled, prompting police investigation.

Daylight Theft in Kadma Raises Security Concerns

Daylight theft in Kadma shocks Jamshedpur as thieves steal jewelry worth ₹10 lakh and cash from an empty house, raising security concerns among residents.

Read More

Discussion

Recent