जमशेदपुर के न्यू केबुल टाउन में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी के घर चोरी, मोबाइल व नकदी ले गए बदमाश

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के न्यू केबुल टाउन में भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा के न्यू केबुल टाऊन स्थित आवास पर लगभग भोर 4 बजे चोरी हो गई। बदमाश घर में घुसकर नकद राशि और मोबाइल फोन ले गए। घटना के समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। चोर घर की दीवार के सहारे अंदर घुसे और सीधे कमरे में पहुंचकर घर एवं टेबल की तलाशी ली। उन्होंने टेबल पर रखे दो मोबाइल फ़ोन की चोरी कर ली। साथ ही, घर में पैंट से नकद राशि निकाल ली। चोरी हुई रकम में भाजपा नेता प्रेम झा के पैंट से लगभग 1900 रुपये और उनके भाई के पर्स से लगभग 16 हजार नकद और करीब 4 सौ अमेरिकी डॉलर (लगभग 35 हजार भारतीय रुपये) शामिल हैं।

इसके अलावा, चोरों ने उनके माता-पिता की मोबाइल भी टेबल से उठा लिए। वारदात के बाद सभी कपड़ों और पर्स को छत पर ले जाकर चोरों ने आराम से नकदी निकाली और कपड़ों को वहीं फेंक दिया। सुबह जब परिवार के सदस्य जागे, तो छत पर लटक रहे कपड़ों को देखकर पूरी घटना का पता चला।

इस चोरी की घटना पर भाजपा नेता प्रेम झा ने गोलमुरी थाना में शिकायत की है। शिकायत के बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। प्रेम झा ने बताया कि क्षेत्र में कई लोगों के घरों में पूर्व में चोरी हुई है, पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जिससे लोगों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न हो सके।

मौके पर पहुंची विधायक पूर्णिमा साहू

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी प्रेम झा के न्यू केबुल टाउन स्थित आवास पहुंचीं। उन्होंने भाजपा नेता एवं परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने फोन पर गोलमुरी थाना प्रभारी से बात कर मामले की त्वरित जांच, पूरे केबुल क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग तेज करने और नियमित गश्त शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने केबुल टाउन क्षेत्र की हाई मास्ट लाइट के मरम्मतीकरण को लेकर जमशेदपुर अक्षेस के अधिकारियों को भी तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा नेता मोहन कुमार, राकेश राव, प्रेम प्रकाश दुबे, राकेश झा व अन्य मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

Feel like reacting? Express your views here!

Related News

K’taka Govt To Extend State Honours To Chennmma

Bengaluru, July 18 (IANS) Chief Minister D.K. Shivakumar on Saturday paid his last respects to Chennamma, wife of former Prime Minister H.D. Deve Gowda,...

Jharkhand Bihar News Live | पाकुड़ पुलिस एक्शन | जामताड़ा साइबर गैंग गिरफ्तार | रामगढ़ बिजली बिल |

Town Post Hindi Long Bulletin | 18 July 2026 आज के इस विस्तृत बुलेटिन में देखिए झारखंड और बिहार की बड़ी खबरें— पाकुड़ में एसपी के...

Opinion

Jamshedpur Police Face Trust Test Amid Crime Surge, Stabbing Death and Loot Attempt

Jamshedpur shaken by Himanshu Singh’s stabbing death and a truck driver loot attempt near Burmamines, sparking protests demanding justice.

Sanjay Gupta Slams ‘AI Slop’ Replacing Real Filmmaking

  Director Says VFX Teams Sit Idle as AI Shortcuts Take Over Key Points: Gupta Calls Rising AI Use in Films a Form of Laziness Director...

You May Also Like

Pakur SP Meeting: अपराधियों की अब खैर नहीं! पुलिस को मिले सख्त निर्देश

पाकुड़ पुलिस ने अपराध पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज कर दी है।* मासिक अपराध समीक्षा बैठक में *एसपी अनुदीप सिंह* ने लंबित मामलों के...

Jamshedpur MGM Hospital: 5 महीने से वेतन नहीं, महिला होमगार्ड रो पड़ी | इलाज के लिए मांगे पैसे

जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पांच महीने से मानदेय नहीं मिलने पर एक महिला होमगार्ड ड्यूटी के दौरान भावुक होकर रो पड़ी।...

Read More

Discussion

Recent