बाबा नाम केवलम् कीर्तन से गूंजा जमशेदपुर का गदड़ा, आनंद मार्ग जागृति में आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रवाह


==तीन घंटे का अखंड कीर्तन, नारायण सेवा, कंबल व पौधा वितरण कर दिया सेवा और भक्ति का संदेश

जमशेदपुर | शहर के गदड़ा स्थित आनंद मार्ग जागृति परिसर में रविवार को आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से एक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य कड़ी रही — “बाबा नाम केवलम्” का 3 घंटे का अखंड सामूहिक कीर्तन, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति, ध्यान और सात्विक ऊर्जा के रंग में सराबोर कर दिया।

इसके साथ ही नारायण सेवा, 100 कंबलों का वितरण और निःशुल्क पौधा वितरण जैसे सेवा कार्यों ने आयोजन को समाजसेवा और पर्यावरण चेतना से भी जोड़ा।

तामसिक-राजसिक प्रवृत्तियों को संतुलित करने का प्रयास
कार्यक्रम के पश्चात आचार्य ब्रजगोपालानंद अवधूत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समाज में तामसिक और राजसिक भावनाएं प्रबल होती जा रही हैं। भौतिकता की ओर झुकाव से मनुष्य आध्यात्मिक संतुलन खो रहा है।

ऐसे समय में ‘बाबा नाम केवलम्’ जैसे कीर्तन आयोजन, एक सात्विक ऊर्जा का निर्माण करते हैं, जिससे व्यक्ति और समाज दोनों का कल्याण होता है।

बाबा नाम केवलम्” — कीर्तन, भक्ति और मुक्ति का सेतु
कीर्तन के महत्व को रेखांकित करते हुए सुनील आनंद ने कहा कि बाबा नाम केवलम्’ केवल एक मंत्र नहीं, बल्कि रागात्मक भक्ति का जीवंत प्रवाह है। यह गोप भाव, सख्य भाव और अद्वैत चेतना का समागम है।

उन्होंने कहा कि कीर्तन तनाव, चिंता और मानसिक अशांति से मुक्ति दिलाता है. आंतरिक शक्ति को जागृत करता है. वैराग्य और संयम की भावना उत्पन्न करता है.व्यक्ति को ईश्वर से गहरे संबंध में जोड़ता है.और अंततः, मन-शरीर-आत्मा के त्रिवेणी संगम का अनुभव कराता है।

सेवा के साथ सामाजिक संदेश
इस कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने समाज को यह संदेश देने की कोशिश की कि
धार्मिक साधना, भक्ति और सेवा को एकसाथ जोड़कर ही जीवन को पूर्णता और समरसता की ओर ले जाया जा सकता है।

इस अवसर पर आदर्शवादियों और भक्तों को संबोधित करते हुए कहा गया कि कीर्तन आत्मिक स्वतंत्रता की कुंजी है, यह हमें जोड़ता है — ईश्वर से, समाज से और स्वयं से।”

उपस्थित प्रमुख सदस्य
कार्यक्रम में घनश्याम भिरभरिया, सरबजीत सिंह टॉबी, कौशिक प्रसाद, विक्रम सिंह, सौरव चटर्जी, रंजीत कुमार, विभास मजूमदार, बलबीर मंडल, प्रिंस सिंह, समर झा, अमित पौदार, लख्खिकांत घोष, सूरज चौबे, सागर चौबे, बिट्टू मुखी, मनोज हलदर, आकाश गोप, धीरज सिंह, चंदन, सौरव रजक समेत कई सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

अहमदाबाद: एनसीबी ने ड्रग तस्कर को 10 साल जेल की सजा दिलवाई

अहमदाबाद, 15 जून (आईएएनएस)। वडोदरा स्थित विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने 2021 के एक अंतरराज्यीय तस्करी मामले में एक ड्रग तस्कर को 10 साल के...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत