जमशेदपुर में 2 अक्टूबर को होगा मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, पूजा समितियों ने जताई सहमति

2 अक्टूबर को ही ओड़िशा स्थित ब्यांगबिल डैम से पानी छोड़े जाने की संभावना, सचेत रहें समितियां

विसर्जन जुलूस में शामिल वाहन बगैर फिटनेस प्रमाणपत्र के मिले तो होगी कार्रवाई, चालक भी नशे में न हों

जमशेदपुर : जमशेदपुर में आगामी दो अक्टूबर को शहर की सभी मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। सभी पूजा समितियों ने प्रशासन के साथ हुई बैठक में सहमति जताई है।

मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को लेकर टाउन हॉल, सिदगोड़ा में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को बताया कि जिला प्रशासन की ओर से सभी विसर्जन घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता सुनिश्चित कराने के साथ-साथ अन्य आवश्यक तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और 2 अक्टूबर को ओड़िशा स्थित ब्यांगबिल डैम से पानी छोड़े जाने की संभावना है, ऐसे में श्रद्धालुओं को विसर्जन के समय विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए एनडीआरएफ की टीमों की तैनाती बड़े घाटों पर की जाएगी, साथ ही नाव और कुशल गोताखोर उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे निर्धारित समय और मार्ग के अनुसार मूर्ति विसर्जन करेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि दुर्गोत्सव पूरे जिले में हर्षोल्लास एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाया जा रहा है, इसके लिए सभी पूजा समितियों को बधाई। विसर्जन भी सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराना प्रशासन और समितियों, दोनों की साझा जिम्मेदारी है। आने वाले 36 घंटे बेहद अहम हैं। इस अवधि में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी अलर्ट मोड पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी घाटों पर आवश्यक व्यवस्था की जा रही हैं। सभी समितियों से सहयोग अपेक्षित है कि निर्धारित समय पर, निर्धारित मार्ग से विसर्जन कर प्रशासन का सहयोग करें। यह सहयोग केवल प्रशासनिक नहीं बल्कि सामूहिक सुरक्षा की दृष्टि से है। विसर्जन के दौरान शांति, अनुशासन और समन्वय बनाए रखना आवश्यक है। जिला प्रशासन पूरी तत्परता के साथ तैयार है, विश्वास है कि पूजा समितियां भी जिम्मेदारी और सजगता के साथ विसर्जन कार्य को सम्पन्न करेंगी।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने सभी थाना प्रभारी को 02 अक्टूबर की सुबह फ्लैग मार्च कराने और विसर्जन मार्ग की ड्रोन निगरानी के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि विसर्जन मार्ग में किसी भी प्रकार की निर्माण सामग्री नहीं रहे । जिन पंडालों में ऊंची प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां प्रतिमा की ऊंचाई एवं घाटों के तोरणद्वार की ऊंचाई का मापन कर लिया जाए ताकि विसर्जन में कोई कठिनाई न हो। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि विसर्जन जुलूस में शामिल वाहन फिटनेस प्रमाणपत्र युक्त और तकनीकी रूप से सही स्थिति में हों। वाहन चालकों द्वारा किसी भी स्थिति में नशे की हालत में वाहन न चलाया जाए, पूजा समिति अपनी ओर से इसे सुनिश्चित करेंगे । यदि किसी चालक या श्रद्धालु को नशे की हालत में पाया जाता है तो तत्काल सूचना पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पूजा समितियों के वालंटियर्स को सक्रिय रहने की भी बात कही।

बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) भगीरथ प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, उप नगर आयुक्त जेएनएसी, डीटीओ, धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी, जमशेदपुर सदर के बीडीओ, सीओ, मानगो सीओ, धालभूम अनुमंडल क्षेत्र के डीएसपी, थाना प्रभारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

हमने एक मस्जिद खोई, अब दूसरी और तीसरी नहीं खो सकते : शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी

बरेली, 17 जून (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कथावाचक रामभद्राचार्य के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने...

झारखंडः रामगढ़ में कोयले की बंद खदान में जहरीली गैस से चार युवकों की मौत

रामगढ़, 13 जून (आईएएनएस)। झारखंड के रामगढ़ जिले में कोयले की एक बंद खदान में अवैध उत्खनन के दौरान जहरीली गैस के रिसाव से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत