सरायकेला : कुड़मी को आदिवासी समुदाय में शामिल करने और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध किए जाने की मांग को लेकर जारी रेल टेका आंदोलन कोल्हान के सभी रेलवे स्टेशनों से हटा लिया गया है। हालांकि सिनी रेलवे स्टेशन से सटे मुंडा टांड़ स्टेशन के पास आंदोलनकारी अभी भी रेल ट्रैक पर जमे हुए हैं। प्रशासन के साथ कई चरणों की वार्ता के बावजूद आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है। इधर आंदोलन से कई बड़े चेहरे के गायब होने की भी चर्चा है। देर रात तक रेलवे ट्रैक पर ही भोजन करते नजर आए आंदाेलनकारी।
इस आंदोलन की खासियत यह रही कि हावड़ा-मुंबई रेलखंड के जिन-जिन स्थानों पर आंदोलनकारी पहुंचे, वहां उनके भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। सीनी-मुंडाटांड़ स्टेशन पर तो देर रात भी भोजन करते नजर आए आंदोलनकारी।
