पटमदा के कुड़मी समाज के लोगों ने गालूडीह स्टेशन में किया रेल टेका

पटमदा: आदिवासी कुड़मी समाज के आह्वान पर शनिवार सुबह लगभग 7 बजे से गालूडीह स्टेशन एवं चंद्रपुरा रेलवे फाटक पर जुटे हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष ने रेलवे की पटरियों पर लेट गए। बाद में प्रदर्शन किया और ट्रेनों को रोका। इसमें पटमदा, बोड़ाम एवं पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बांदोवान प्रखंड के विभिन्न गांवों से काफी संख्या में आंदोलनकारी पहुंचे और भूखे प्यासे प्रदर्शन किया।

हालांकि 4 बजे के बाद आंदोलनकारियों के लिए दाल, भात और सब्जी की व्यवस्था संगठन की ओर से की गई और प्लेटफार्म पर एक साथ बैठकर सभी लोगों ने भोजन किया। आंदोलन का नेतृत्व हरमोहन महतो, जयराम महतो, शैलेन्द्र महतो एवं अन्य लोग कर रहे थे। दूसरी ओर सुबह 6 बजे से ही पटमदा मुख्य सड़क पर प्रशासन की ओर से यात्री वाहनों को रोक देने एवं मजदूरों से भरी यात्री वाहनों को बेलटांड़ चौक से लौटा देने से दिन भर यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाहर से आने वाले स्थानीय लोग रास्ते में ही फंस गए जबकि जरूरी काम से बाहर जाने वाले लोगों को भी अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। हालांकि दिन भर क्षेत्र का माहौल शांतिपूर्ण रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

तमिलनाडु : सीएम विजय के तलाक मामले पर चेंगलपट्टू कोर्ट में आज सुनवाई

चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। चेंगलपट्टू फैमिली वेलफेयर कोर्ट सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय और उनकी पत्नी संगीता की...

सांसद सुधाकर सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा कानूनी नोटिस, चंदे और खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह के वकील एडवोकेट सत्यम सिंह राजपूत ने गुरुवार को श्री राम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत