मनोज किशोर बनाये गए झारखंड मानवाधिकार संघ के महानगर अध्यक्ष

जमशेदपुर : झारखंड विश्वविद्यालय महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और मानगो निवासी मनोज किशोर को झारखंड मानवाधिकार संघ का जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। मनोज किशोर के अध्यक्ष बनाये जाने को लेकर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार कीनू ने पत्र जारी कर जानकारी दी है।

मनोज किशोर के सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि, मानवाधिकार के प्रति संवेदनशीलता को देखते हुए उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है। मालूम हो कि मनोज किशोर 1980 से 1995 तक छात्र राजनीति में जमशेदपुर में सशक्त छात्र नेता रहे हैं। छात्र युवा संघर्ष समिति के सक्रिय सदस्य रह चुके हैं। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका का दायित्व निभाया। लगातार चार पांच वर्ष छात्र युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महासचिव के पद पर कार्य किया। इसके अलावा समता पार्टी के नगर सचिव थे। झारखंड विश्वविद्यालय में एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रक्षेत्रीय सचिव की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। कोल्हान विश्वविद्यालय में प्रक्षेत्रीय सचिव कई वर्षों तक रहे। जनता कॉलेज, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज एवं सिंहभूम कॉलेज के सचिव रहे। वर्तमान में झारखंड विश्वविद्यालय महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष है और अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का शुभारंभ

सरायकेला : बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ सांसद,...

Stitching & Embroidery के 30 प्रशिक्षणार्थियों को 15 हजार छात्रवृत्ति, एक सिलाई मशीन व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

जमशेदपुर : जिला उद्योग केंद्र, कैम्प कार्यालय जमशेदपुर स्थित हस्तशिल्प संसाधन सह विकास केंद्र में हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, रांची के तत्वावधान में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग तेज

जमशेदपुर में भामाशाह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग को लेकर तेलिक साहू महासभा ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

जमशेदपुर में 11-12 अप्रैल को राष्ट्रीय मागे महोत्सव होगा

जमशेदपुर के गोपाल मैदान में 11-12 अप्रैल को राष्ट्रीय मागे महोत्सव आयोजित होगा जहां देशभर के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत