मेहर भाई कैंसर अस्पताल में 6 व 7 सितंबर को ऑनकोलॉजी कॉन्फ्रेंस
जमशेदपुर : बिहार और झारखंड का पहला कैंसर अस्पताल मेहर भाई कैंसर अस्पताल ने अपने 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर कैंसर अस्पताल स्वर्ण जयंती समारोह मनाने जा रहा है। इसके तहत 6 सितंबर और 7 सितंबर को ऑनकोलॉजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस कांफ्रेंस में बिहार, झारखंड, उड़ीसा, बंगाल और राष्ट्रीय स्तर के डॉ शामिल होंगे। इस कांफ्रेंस में केवल कैंसर के बीमारी के विभिन्न प्रकार के इलाज के नए तरीके पर गहन चर्चा की जाएगी। वहीं लोगों के बीच में जागरूकता भी लाने का प्रयास किया जाएगा ताकि कैंसर जैसी बीमारियों को कैसे दूर किया जा सकता है और अर्ली स्टेज में कैसे इसकी पहचान हो ताकि उसका इलाज किया जा सके।इस पर गहन चर्चा की जाएगी।

