स्टेशन से किन्नर और अवैध हॉकर गिरफ्तार
जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवानों ने अभियान चलाकर दो किन्नर को पकड़ा। आरपीएफ की जांच की सूचना पाकर कई अन्य किन्नर स्टेशन से बर्मामाइंस गेट के रास्ते फरार हो गए। जांच के दौरान ट्रेनों और स्टेशन पर अवैध रूप से चाय-पानी तथा खानपान सामग्री बेचने वाले भी पकड़े गए। आरपीएफ ने सभी को रेलवे अदालत में पेश किया, जहां वे जुर्माना देकर रिहा हो गए। बताया जाता है कि किन्नर मुख्य गेट की बजाय बर्मामाइंस गेट के पास प्लेटफार्म से ट्रेनों में सवार होते हैं। यात्रियों की शिकायतों के आधार पर आरपीएफ ने यह कार्रवाई की।
