साकची बाजार में फुटपाथी दुकानदारों से जुर्माना वसूली का जोरदार विरोध, वापस कराया पैसा

जमशेदपुर: जमशेदपुर अक्षेस द्वारा साकची बाजार में सोमवार को फुटपाथी दुकानदारों से जुर्माना वसूली का चैम्बर ने जोरदार विरोध किया। इतना ही नहीं सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने करीब दो दर्जन दुकानदारों का पैसा वापस कराया। साथ ही जेएनएसी की कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई है।

चैम्बर के अधिकारी सह व्यवसायी अभिषेक कुमार उर्फ गोल्डी ने बताया कि जेएनएसी द्वारा जब फुटपाथ बनाकर दिया ही नहीं गया है तो जुर्माना कैसा। उन्होने कहा कि दुकानदार हर तरह का टैक्स जमा करें और जुर्माना भी भंरे ऐसा हरगिज नहीं होने दिया जाएगा। जेएनएसी को आपत्ति है तो कैम्प लगाकर ट्रेड लाइसेंस बनाये, वे सहयोग करने को तैयार हैं मगर जुर्माना वसूली का विरोध जारी रहेगा। पहले जेएनएसी तय करे कि फुटपाथ कहां है और वेंडिंग जोन कहां है उसके बाद कार्रवाई करें।

बता दें कि सोमवार को जेएनएससी के कर्मचारियों ने साकची बाजार में दुकानदारों से जबरन फुटपाथ पर दुकान लगाने का हवाला देते हुए जुर्माना वसूलना शुरू कर दिया। इस कार्रवाई से कारोबारी आक्रोशित हो गए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

NATIONAL HIGHWAY पर ओवरलोडिंग पर सख्ती : 2 से 4 गुना तक जुर्माना, 15 अप्रैल से नया नियम लागू

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्गों पर ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नए नियम...

टाटा स्टील में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर वीरों को श्रद्धांजलि, सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा स्टील ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर वीर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 14 से...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला में छऊ महोत्सव का भव्य आयोजन

सरायकेला में छऊ महोत्सव 2026 के दूसरे दिन देशभर के कलाकारों की प्रस्तुति और सोना मोहपत्रा के गीतों ने हजारों दर्शकों को आकर्षित किया।

काशीडीह में ‘के पॉल वेंचर्स’ शोरूम का उद्घाटन, आधुनिक होम सॉल्यूशंस की मिलेगी सुविधा

सांसद विद्युत वरण महतो व वरिष्ठ नेता प्रदीप बलमुचू ने फीता काटकर किया शुभारंभ, Atomberg Technologies, Samsung Electronics व Philips के सामान हैं उपलब्ध जमशेदपुर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत