सांसद व विधायक पूर्णिमा ने किया योजनाओं का शिलान्यास
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को कई विकास योजनाओं का सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक पूर्णिमा दास साहू ने शिलान्यास किया। विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि उनके द्वारा कई योजनाओं का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया था। नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा क्षेत्र के कई इलाकों में फेवर ब्लोक सड़क और नालियों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन योजनाओं का ही शिलान्यास किया गया है। संबंधित क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से राहत मिलेगी।
वहीं सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि क्षेत्र का विकास होना है, जिसको लेकर सभी तत्पर हैं। कुछ काम बाकी है, मगर सभी योजनाओं को चिन्हित कर लिया गया है, जल्द ही उन योजनाओं पर भी कार्य होगा।

