जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

जमशेदपुर : आगामी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए।

इस दौरान उन्होने झांटीझरना पंचायत अंतर्गत बूथ संख्या 95– राजकीय प्राथमिक विद्यालय बालिडीह, बूथ संख्या 96– अपग्रेडेड विद्यालय भुमरू तथा बूथ संख्या 97– अपग्रेडेड विद्यालय झांटीझरना का निरीक्षण किया। उन्होंने इन सभी मतदान केन्द्रों पर शौचालय, दिव्यांग जनों हेतु रैंप, बिजली की व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, आगमन एवं निकास द्वार, साफ-सफाई और सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं की भी समीक्षा की।

कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है, अतः प्रत्येक मतदान केन्द्र पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने घाटशिला के एसडीओ, बीडीओ एवं सीओ को निर्देश दिया कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर दिव्यांगजन, महिला एवं वृद्ध मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए समुचित सुविधाएं सुनिश्चित कराई जाएं, ताकि सभी मतदाता निर्बाध और सुरक्षित रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें । उन्होंने यह भी कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए तथा रैंप और शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ सुरक्षा मानकों का भी पूर्ण पालन किया जाए।

निरीक्षण के क्रम में उपस्थित पदाधिकारियों को उन्होंने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि उपचुनाव के पूर्व सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिए जाएं तथा किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाताओं के लिए सुगम और सुरक्षित वातावरण तैयार करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो । मौके पर एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, बीडीओ यूनिका शर्मा, सीओ निशात अंबर व अन्य पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड कैबिनेट का फैसला: जंगली जानवरों के हमले में मौत पर 10 लाख मुआवजा, सरकारी कर्मचारी ले सकेंगे सैलरी एडवांस

रांची, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड में जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अब 10 लाख रुपए का मुआवजा...

असम के जोरहाट में लैंडिंग के बाद वायुसेना के विमान में लगी आग

गुवाहाटी, 13 जून (आईएएनएस)। असम के जोरहाट में शनिवार को लैंडिंग के बाद भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट में आग लग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत