गोलमुरी में देह व्यापार नहीं करने पर पत्नी का प्राइवेट पार्ट काटने वाला पति गिरफ्तार
जमशेदपुर : शहर के गोलमुरी के टूइलाडुंगरी में पत्नी को देह व्यापार के धंधे में ढकेलने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपी पति आकाश कांत लाल को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया है। घटना की जानकारी देते हुए गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को देर रात ही गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
आकाश ने दो साल पहले ही शादी की थी। शादी के बाद वह पत्नी को चाईबासा लेकर गया था। वहां पर देह व्यापार कराने की कोशिश की थी, लेकिन उसने भारी विरोध किया था। इसके बाद वह वापस लेकर आ गया था।घटना के बाद पति ने पत्नी पर चाकू से प्राइवेट पार्ट के अलावा शरीर के अन्य हिस्से पर हमला किया था। इसकी जानकारी भाई को पता चलने पर उसे ईलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद मामला खुला था।

