मानगो में सड़क दुर्घटना में धर्म चंद्र पोद्दार घायल
जमशेदपुर : भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के कानूनी सलाह मंत्री धर्म चंद्र पोद्दार मानगो चौक के पास सड़क दर्घटना में जख्मी हो गए। घटना शनिवार की है। स्कूटी से जा रहे पोद्दार एक सफेद कार के धक्के के शिकार होकर स्कूटी समेत फेंका गए। इसके कारण उनका पैर टूट गया है। कमर की हड्डी में भी क्रैक है। डॉक्टर ने उन्हें कंप्लीट बेड रेस्ट करने के लिए कहा है।
