पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र को तैमारा में पुलिस ने किया डिटेन
जमशेदपुर : राजधानी रांची के नगरी में आदिवासी समाज के लोग हल जोतो अभियान को सफल बनाने के लिए आदिवासी समाज के लोगों को नगरी पहुंचना है। जैसे ही सरायकेला और जमशेदपुर के साथ तमाम जिले से लोग नगरी के लिए निकले, उसी बीच सभी जिले में प्रदर्शनकारियों को रोक दिया गया। जहां सरायकेला के कांड्रा थाना पुलिस ने सरायकेला जिला पर्षद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा को डिटेन किया ,वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र और घाटशिला के भाजपा पूर्व प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को तैमारा में पुलिस ने डिटेन किया है। वैसे नगरी जाने वाले सभी काफिले को पूरे राज्य में रोक दिया गया है।आपको बता दें की नगरी जिस स्थल पर हल चलना है वहां बैरिकेडिंग कर दिया क्या है और पुलिस की तैनाती कर दी गई है।



