अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस: डालसा ने ओल्ड एज होम व आश्रय गृह बाराद्वारी में लगाया जागरूकता सह मेडिकल कैंप

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा ) की ओर से ओल्ड एज होम आशीर्वाद भवन बाराद्वारी में विधिक जागरूकता सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमलेश कुमार सहाय, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल गौरव एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।

उपस्थित बुजुर्गों को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा व उनका सम्मान हमेशा होना चाहिए। उन्होंने ओल्ड एज होम में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने की बात कही। साथ ही आयुर्वेदिक चिकित्सक के भी नियमित भ्रमण का निर्देश दिया। उन्होंने सभी बुजुर्गों से मुलाकात की, उनका हाल चल जाना और उन्हें बताया कि वे अकेले नहीं हैं। डीएलएसए जमशेदपुर हमेशा उनके साथ है। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने किया। डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मेडिकल कैंप के लिए चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के लिए उन्होंने सिविल सर्जन को पत्र भेजा। जिसके बाद दोनों जगहों पर मेडिकल टीम मौजूद रही।

उन्होंने बुजुर्गों को भरोसा दिलाया कि डालसा की ओर से नियमित चिकित्सा कैंप लगाकर उनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

दूसरी ओर इसी तरह का चिकित्सा कैंप बाराद्वारी स्थित आश्रय गृह में भी आयोजित किया गया। उक्त कैंप में वहां रहने वाले महिला एवं पुरुष के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवाएं दी गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान सहायक संजय कुमार, सहायक रवि मुर्मू, पीएलवी प्रकाश मिश्रा, सुनील पांडे, आशीष प्रजापति, संजीत दास, जोबा रानी बासके, सुनीता झा, सुनीता कुमारी, एस राम्या, ज्योत्सना गोप, प्रकाश शांडिल्य, रमन समेत अन्य मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अरूप बिस्वास पर अंडा फेंकना जनता के गुस्से का परिणाम: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर चल रही उथल-पुथल और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास...

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार: नीट का फर्जी प्रश्नपत्र बेचने वाले गिरोह पर शिकंजा, मुजफ्फरपुर पुलिस ने चार और आरोपियों को दबोचा

मुजफ्फरपुर, 14 जून (आईएएनएस)। नीट परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र तैयार कर टेलीग्राम के माध्यम से अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से ठगी करने वाले गिरोह...

त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में युवती की मौत पर सीपीआई (एम) ने एसआईटी जांच की मांग उठाई

अगरतला, 15 जून (आईएएनएस)। त्रिपुरा के एक निजी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 24 वर्षीय युवती की रहस्यमय मौत को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत