आदित्यपुर शांति सीमेंट कंपनी में चोरी मामले में पांच अपराधी गिरफ्तार

आदित्यपुर: पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया के फेज 6 स्थित शांति सीमेंट कंपनी में बीते 12 अगस्त को हुई चोरी और शुक्रवार को सालडीह बस्ती में हुए फायरिंग मामले का खुलासा करते हुए कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है।

शनिवार को थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि चोरी मामले में बादल गोप, अनंतो प्रधान, राजू दास और विकास सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर करीब 5 क्विंटल 16 एमएम का लोहे का छड़ बरामद किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि 14- 15 अगस्त की रात सूचना प्राप्त हुई कि सालडीह बस्ती में शंभू महतो के ऊपर जान से मारने की नीयत से गोली चालन की घटना को अंजाम दिया गया है। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त आकाश सिंह सरदार को एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और खोखा के साथ गिरफ्तार कर लिया। सभी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

लोटापहाड़ में दो रेल घटनाएं: कंटेनर मालगाड़ी में लगी आग, पेंटोग्राफ-ओएचई टकराने से परिचालन प्रभावित

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत लोटापहाड़ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को दो अलग-अलग रेल घटनाएं सामने आईं। पहली घटना में स्टील कॉइल से लदी...

आखिरकार जिला पुलिस के एएसआई को कदमा L5-55 क्वार्टर खाली करना पड़ा

वर्दी में मौजूद जवान ने टीम के साथ बहस की और धमकी देने का प्रयास किया जमशेदपुर : शहर के कदमा जमशेदपुर: कदमा के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत