गढ़वा में सेप्टिक टैंक के शटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से चार की मौत
गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिला में आज सेप्टिक टैंक के शटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई।. घटना गढ़वा जिला मुख्यालय से सटे नवादा गांव में हुई। मृतकों में तीन सगे भाई शामिल है। चारों एक-एक कर टैंक के अंदर घुसे और उनकी जान चली गई।
मृतकों की पहचान नवादा गांव निवासी मोती चौधरी के तीन पुत्र अजय चौधरी (50), चंद्रशेखर चौधरी (42), राजू शेखर चौधरी (55) और गांव के ही मल्टू राम के रूप में हुई है। तीनों भाई नए घर का निर्माण करा रहे थे और नया सेप्टिक टैंक बनाया गया था। उसके शटरिंग को खोलने के दौरान यह घटना हुई।




