सांसद जोबा माझी ने शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की
चक्रधरपुर : सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग की है। सांसद ने इस आशय को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र भी लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न प्रदान करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
