आइआइटी खडग़पुर में अब बांग्ला में भी लिखे जाएंगे साइनबोर्ड व फलक

जमशेदपुर : इंडियन इंस्टीच्यूट आफ टेक्नोलाजी (आइआइटी) खडग़पुर में अब हिंदी व अंग्रेजी के अलावा बांग्ला में भी साइनबोर्ड व फलक लिखे जाएंगे। आइआइटी खडग़पुर के निर्देशक सुमन चक्रवर्ती ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कैंपस में बहुत से गैर-शिक्षा कर्मी स्थानीय हैं। वे सिर्फ बांग्ला समझते हैं। इसी भाषा में लिखना-पढऩा जानते हैं। उन्हें ध्यान में रखकर ही यह निर्णय लिया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी तीन भाषाओं के इस्तेमाल की बात कही गई है। यही कारण है कि उन्होंने अपने कार्यालय व सरकारी निवास स्थल के फलक को भी हिंदी, अंग्रेजी व बांग्ला भाषाओं में लिखा है। आइआइटी खडग़पुर के किसी भी अन्य निर्देशक ने इससे पहले यह कदम नहीं उठाया है। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्रीय भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए यह कदम उठाया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलाबीरा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत

सरायकेला के कोलाबीरा के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।

पटना में स्नान के दौरान गंगा में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

पटना, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार के पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से तीन...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

सभी समुदायों के लिए एकजुट मणिपुर ही आगे बढ़ने का रास्ता: मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह

इंफाल, 19 जून (आईएएनएस)। मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में रहने वाले सभी समुदायों के लिए एकजुट...

झारखंड कैबिनेट का फैसला: जंगली जानवरों के हमले में मौत पर 10 लाख मुआवजा, सरकारी कर्मचारी ले सकेंगे सैलरी एडवांस

रांची, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड में जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अब 10 लाख रुपए का मुआवजा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत