मानगो शंकोसाई में सदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर-1 के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलीप महतो के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताया है। उनके अनुसार, देर रात दिलीप मंदिर सजाने के नाम पर घर से निकला था लेकिन सुबह उसका शव एक घर के बाहर पड़ा मिला। शव की स्थिति को देखकर परिजनों ने आशंका जताई है कि पीठ पर किसी भारी वस्तु से वार कर उसकी हत्या की गई है। सूचना मिलने पर उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि की जा सकेगी। थाना के पास डेड शव रखकर रोड को जाम कर दिया गया है।
