पूर्वी सिंहभूम के तीन केंद्रों पर एएनएम प्रवेश परीक्षा संपन्न
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन केंद्रों पर एएनएम प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा- 2025 संपन्न हुआ। कदाचार मुक्त संचालन एवं बेहतर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर भूमि सुधार उप समाहर्ता- सह- अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री गौतम कुमार द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
