मध्य विद्यालय रघुनाथपुर में भरा है पानी, कैसे पढ़ेंगे बच्चे

सरायकेला : जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय रघुनाथपुर इन दिनों गंभीर समस्या से जूझ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण विद्यालय परिसर में घुटने भर पानी जमा हो गया है। स्कूल परिसर, कक्षाएं, प्रधानाध्यापक कक्ष और मुख्य प्रवेश द्वार सभी जलजमाव से प्रभावित है। इस कारण छात्र- छात्राओं और शिक्षकों को विद्यालय आने- जाने में भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क का पानी बहकर सीधे विद्यालय में घुस जाता है। इससे परिसर की स्थिति और भी भयावह हो जाती है। कीचड़, गंदगी और दुर्गंध के बीच बच्चों को पढ़ाई के लिए आना पड़ता है, जिससे उनकी सेहत और शिक्षा दोनों पर बुरा असर पड़ रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि विद्यालय भवन के ऊपर से हाई वोल्टेज बिजली की तारें गुजर रही हैं। गीले वातावरण में यह किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। स्थानीय निवासी सुदाम गिरी ने प्रशासन से अविलंब जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने और हाई वोल्टेज तार को हटाने की मांग की है। ग्रामीणों में आक्रोश है कि स्कूल प्रबंधन समिति और शिक्षा विभाग इस गंभीर समस्या पर मौन है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का जल्द से जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राजस्थान सेवा सदन में अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपिक व मिनिमल एक्सेस सर्जरी विभाग का शुभारंभ, विधायक मंगल कालिंदी उपलब्ध कराएंगे एंबुलेंस

जमशेदपुर : जुगसलाई स्थित राजस्थान सेवा सदन में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करते हुए नए लैप्रोस्कोपिक एवं मिनिमल एक्सेस सर्जरी विभाग की शुरुआत...

बड़ाजामदा में ठगी : जेवर चमकाने के बहाने सोने की चेन लेकर फरार

दो ठग खुद को कंपनी कर्मी बताकर घर में घुसे, महिलाओं को झांसे में लेकर वारदात को दिया अंजाम गुवा : बड़ाजामदा बाजार क्षेत्र में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

विधायक सरयू राय से मिले टाटानगर के एरिया मैनेजर, ट्रेनों की लेटलतीफी पर बताया जल्द ही हो जाएगा समस्या का समाधान

विधायक बोले-आंकड़ों से उनका कोई सरोकार नहीं, स्थिति नहीं सुधरी तो जल्द ही आंदोलन के अगले चरण की होगी घोषणा जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल...

बिहार में सियासी हलचल तेज: 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण, सीएम चेहरे पर मंगलवार को फैसला

14 अप्रैल को विधायक दल की बैठकों में तय होगा नेता कैबिनेट बैठक के बाद इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार लोकभवन में तैयारियां तेज, डीएम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत