तीसरी सोमवारी को सामूहिक जलाभिषेक यात्रा निकालेगी सूर्य मंदिर समिति

जमशेदपुर: सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा द्वारा तृतीय सोमवारी को होने वाले सामूहिक जलाभिषेक यात्रा को लेकर श्र‌द्धालुओं में गजब का उत्साह है। मंदिर समिति ने इसे ऐतिहासिक बनाने की जबरदस्त तैयारी की है। आगामी 28 जुलाई को जलाभिषेक यात्रा में कमेटी ने 21 हजार महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई है।

संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सूर्य मंदिर समिति द्वारा तृतीय सोमवारी के अवसर पर जलाभिषेक यात्रा में हजारों शिवभक्त हाथों में जल लेकर सूर्य मंदिर शिवालय में जलार्पण करते हैं। पिछले कई वर्षों से यह आयोजन प्रत्येक वर्ष भव्य एवं व्यवस्थित रूप में सम्पन्न होता आया है। इस वर्ष जलाभिषेक यात्रा को विभिन्न स्तरों से भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की गयी है। प्रातः 7 बजे श्रद्धालु बारीडीह हरि मंदिर मैदान में एकत्रित होंगे। जहां पर सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा के पवित्र गंगाजल से संकल्प एवं पूजन होगा। इसके पश्चात, श्रद्धालु कतारबद्ध होकर सूर्य मंदिर शिवालय के लिए प्रस्थान करेंगे। चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि जलाभिषेक यात्रा में भक्तिमय संगीत, आकर्षक झांकी, भजन मंडली की प्रस्तुति के साथ पुष्पवर्षा आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि जलाभिषेक यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें।

चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि यात्रा के निमित्त मार्ग में तोरण द्वार के साथ पूरे रास्ते और शहर के प्रमुख गोलचक्कर को केसरिया ध्वज से सजाया गया है। यात्रा में 2 एम्बुलेंस के साथ आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम तैनात रहेगी। उन्होंने बताया कि श्र‌द्धालुओं की भीड़ और व्रतधारी श्र‌द्धालुओं के सहूलियत हेतु बाबा बैधनाथ धाम की तर्ज अरघा के माध्यम से जलार्पण की तैयारी की गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

युवती पर चाय फेंकने की घटना पर सख्त रुख, जदयू प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर: शहर में युवती पर चाय फेंकने की घटना को गंभीरता से लेते हुए जनता दल (यूनाइटेड) का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)...

होर्मुज पर टकराव तेज: इस्राइल-लेबनान हमलों के बीच युद्धविराम फिर खतरे में

Ceasefire : मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है, जहां ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा बंद किए जाने से हालिया युद्धविराम...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

एमजीएम में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सेवाएं हुईं बहाल

जमशेदपुर: महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) में सोमवार सुबह से जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। अस्पताल प्रबंधन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत