झारखंड कैबिनेट में लिए गए 21 अहम फैसले
रांची : राजधानी रांची में आयोजित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कीअध्यक्षता में गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में झारखंड कैबिनेट की बैठक में 21 अहम फैसले लिए गए। प्रमुख फैसलों में उर्दू सहायक शिक्षकों के 3712 पुराने पद को खत्म कर अब 4339 नए पद सृजित किए गए हैं। इन्हें इंटरमीडिएट स्तर पर 3287 और स्नातक स्तर पर 1052 पद शामिल हैं।इसके अलावा दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए विशेष सहायक आचार्य की नियुक्ति हेतु नियमावली 2025 की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा अटल मोहल्ला क्लीनिक योजना का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस् हेल्थ क्लीनिक कर दिया गया है और उग्रवाद या सीमा पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए झारखंड के अर्द्धसैनिक बल के जवान के परिजनों को सरकारी नौकरीऔर विशेष सहायता राशि देने की मंजूरी दी गई।
