बारीडीह बजरंग चौक पर अतिक्रमण हटाने गई टीम को स्थानीय लोगों ने किया जोरदार विरोध

जमशेदपुर : बारीडीह बस्ती स्थित बजरंग चौक स्थित बुधवार को उस वक्त हालात तनावपूर्ण हो गए जब अंचल कार्यालय की अगुवाई में नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करने लगे। देखते ही देखते बजरंग चौक पर भीड़ बढ़ गई और हल्का हंगामा शुरू हो गया।

प्रशासन को शिकायत मिली थी कि बजरंग चौक के आसपास फुटपाथ और सरकारी जमीन पर कई लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इन कब्जों के कारण यातायात बाधित हो रहा था और आम जनता को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद अंचलाधिकारी ने नगर निगम और पुलिस बल के साथ संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई।

जैसे ही टीम जेसीबी और ट्रक के साथ मौके पर पहुंची, स्थानीय दुकानदारों और बस्तीवासियों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था के अतिक्रमण हटाया जा रहा है। विरोध कर रही महिलाओं ने सड़कों पर बैठकर प्रदर्शन किया। कुछ स्थानों पर हल्की नोकझोंक और बहस भी हुई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

खराब सड़कों और फुटपाथों पर तेजस्वी सूर्या का हमला, ‘ओपन स्ट्रीट्स बेंगलुरु’ अभियान शुरू करने की मांग

बेंगलुरु, 14 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु की जर्जर सड़कों, गड्ढों और बदहाल फुटपाथों को लेकर राज्य...

आंध्र प्रदेश : वाईएसआरसीपी ने एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने का आरोप लगाया

अमरावती, 17 जून (आईएएनएस)। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि आंध्र प्रदेश में मतदाता सूची संशोधन (एसआईआर) का दुरुपयोग बड़े पैमाने पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत