पोटका में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेसियों का धरना
पोटका : 11 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद के उद्घाटन से पूर्व दरार व निर्माण कार्य में अनियमितता के खिलाफ पोटका में कांग्रेसियों ने जयराम हांसदा की अगुवाई में चौक पर एक दिवसीय धरना दिया। कांग्रेसियों ने संवेदक समेत दोषियों के खिलाफ कारवाई की मांग की ।बाद में पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे धरना स्थल पर पहुंचे और उच्च स्तरीय जांच के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। इस बाबत जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि इस मामले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर संबंधित मंत्री से एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा व जांच कमिटी गठित करने की मांग करेगा।
