ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर बाबा बैद्यनाथधाम के लिए निकली 51 सदस्यीय टोली

जमशेदपुर : सावन के पवित्र महीने में देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथधाम की ओर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को टेल्को के खड़ंगाझाड़ मार्केट से महिला एवं पुरुषों की 51 सदस्यीय टोली “ऑपरेशन सिंदूर” थीम पर आधारित विशेष कांवर लेकर देवघर के लिए रवाना हुई। कांवर यात्रा को एक नई पहचान देने और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत इस टोली ने मिसाइल के आकार की कांवर बनाकर विशेष आकर्षण का केंद्र बना दिया।

इस जत्थे का नेतृत्व कर रहे स्थानीय समाजसेवी पंकज कुमार ने बताया कि इस कांवर यात्रा का उद्देश्य उन वीर महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही यह कांवर देश के सैनिकों के सम्मान में भी अर्पित किया जा रहा है, जो सीमाओं पर हमारी रक्षा करते हैं।

कांवर में मिसाइल की आकृति को दर्शाते हुए उसे तिरंगों और फूलों से सजाया गया है। साथ ही पूरे जत्थे ने देशभक्ति के रंग में रंगे वस्त्र धारण किए हैं। टोली में शामिल महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। रवाना होने से पहले स्थानीय मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और बाबा भोलेनाथ से देश की समृद्धि, शांति और सुरक्षा की कामना की गई। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कांवर यात्रा के दौरान टोली कई धार्मिक स्थलों से होते हुए देवघर पहुंचेगी, जहां बाबा बैद्यनाथ को गंगाजल अर्पित कर यह विशेष कांवर समर्पित किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला खरसावां जिला का 25वां स्थापना दिवस मनाया गया, अतिथियों ने दिए जागरूकता व प्रेरणादायी संदेश

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन...

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

जमशेदपुर में JEM फाउंडेशन का ऐतिहासिक AI सेमिनार, 270 शिक्षकों को मिला भविष्य की शिक्षा का मार्गदर्शन

जमशेदपुर : JEM फाउंडेशन द्वारा स्कूलों और कॉलेजों के 270 शिक्षकों, प्रिंसिपलों, वाइस-प्रिंसिपलों और कोऑर्डिनेटरों के लिए "AI को समझना" (Demystifying AI) विषय पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत