घनबाद : झरिया इंदिरा चौक के समीप भारी बारिश के बाद भू-धंसान की बड़ी घटना हुई। इसमें सड़क पर खड़ी एक 407 मिनी बस आवाज के साथ जमींदोज हो गयी। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गया। हालांकि रात होने के कारण सड़क पर कोई व्यक्ति नहीं था। अगर यह घटना दिन मे होती तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी क्योंकि इसी चौक से झरिया और धनबाद की मुख्य सड़क जुड़ता है और सैकड़ो लोग आना जाना करते हैं।
घटना के बाद पुलिस प्रशासन दलबल के साथ पहुंचे और भीड़ को हटाया। इसी जगह 8 वर्ष पहले 24 मई 2017 को एक बाप-बेटे जिन्दा जमींदोज़ हो गए थे। ठीक उसी जगह आज एक बार फिर सड़क पर खड़ी यह 407 मिनी बस जमीन मे समा गयी।. मामले को लेकर लोगो का कहना है कि लगातार हो रही बारिस के कारण झरिया अग्नि प्रभावित क्षेत्र मे जहां-तहां जमीन फट रही है।
