जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के नेचर पार्क के समीप दो आटो चोर पकड़े गए। दोनों की आॅटो मालिक और भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी। ऑटो मालिक ने बताया गया कि उनका ऑटो संख्या जेएच 05सीएच 5123 ओल्ड पुरुलिया रोड नम्बर 3 स्थित अहतेमात हाइट्स फ्लैट् से शनिवार रात लगभग 11 बजे चोरी हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि दो युवक ऑटो लेकर नेचर पार्क के पास से भाग रहें है। स्थानीय लोगों कि मदद से दोनों को पकड़ा गया और आज़ाद नगर थाना को सुचना दी गई। वहीं आज़ाद नगर थाना प्रभारी चन्दन कुमार अपने दल बल के साथ पहुंचे और दोनों युवको को थाना ले गए। युवकों की पहचान फरदीन और राजा के रूप में हुई है जो पूर्व में भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।
