नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय ने भव्य समारोह के साथ छात्रों का स्वागत किया

“आगमन-2023” कार्यक्रम के साथ नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में नए सत्र की शुरुआत

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में नए सत्र की शुरुआत “आगमन-2023” कार्यक्रम के साथ हुई; रंगारंग कार्यक्रम और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य का वादा.

जमशेदपुर – नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में नए सत्र के छात्रों का स्वागत किया गया.

इसी उद्देश्य से विश्वविद्यालय परिसर में आगमन-2023 का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गये.

मुख्य अतिथि कोल्हान आयुक्त सह कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति मनोज कुमार थे.

विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के एसएसपी प्रभात कुमार, जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन, वरिष्ठ पत्रकार गणेश कुमार मेहत उपस्थित थे.

विश्वविद्यालय के चांसलर एमएम सिंह, कुलपति प्रोफेसर गंगाधर पांडा, प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर ऋषि रंजन, रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार, डीन अकादमिक डी शोम उपस्थित थे.

विद्यार्थियों का स्वागत कर नये सत्र 2023 का शुभारंभ किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया.

झारखंड का लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया.

मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें दृढ़ संकल्पित रहने का निर्देश दिया.

एसएसपी प्रभात कुमार ने अनुशासन एवं चरित्र निर्माण पर जोर दिया.

कुलाधिपति एमएम सिंह ने छात्रों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही.

विश्वविद्यालय में अगले वर्ष तक 3000 लोगों के बैठने की क्षमता वाला ऑडिटोरियम बनाया जायेगा.

अतिथियों एवं विभागाध्यक्षों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें शुभकामनाएँ दीं.

कार्यक्रम में करीब 4000 लोग मौजूद थे.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सोनारी में जुलूस से धारदार हथियार जब्त

जमशेदपुर के सोनारी में रामनवमी जुलूस के दौरान पुलिस ने 37 चापड़, एयर पिस्टल और डमी गन जब्त कर संभावित खतरे को टालने के लिए कार्रवाई की।

समस्याओं के त्वरित समाधान को पुलिस की पहल, कोई भी फरियादी ग्रामीण एसपी से कर सकता फरियाद

हर सप्ताह सुबह 10:00 बजे से घाटशिला एसडीपीओ कार्यालय में लोग अपनी शिकायतें व समस्याएं लेकर पहुंच सकेंगे, ग्रामीणों से अपील- इस अवसर का...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत