बोकारो में हाथी के हमले से वृद्ध की मौत,परिजनों ने की मुआवजे की मांग

बोकारो – बोकारो जिले के पेटरवार थानाक्षेत्र अंतर्गत गागा जंगल में झुंड से बिछड़े हुए एक हाथी ने 60 वर्षीय वृद्ध की जान ले ली है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पेटरबार थानाक्षेत्र के गागा गांव निवासी बालेश्वर साव (60 वर्षीय) शुक्रवार को अपने पालतू बकरियों को चराने पास के जंगल में गया हुआ था।जंगल में बकरियां चराने के क्रम में अचानक एक हाथी ने उनपर हमला कर दिया।इस हमले में उसकी जान चली गई।

इस संबंध में मृतक के पुत्र ने बताया कि शुक्रवार को उसके पिता बालेश्वर साव रोजाना की तरह बकरियां चराने गांव के समीप जंगल में गए हुए थे।शाम के वक्त बकरियां तो घर वापस लौट आई, परन्तु उनके पिता वापस नही लौटे।

बोकारो जिले के पेटरवार थानाक्षेत्र अंतर्गत गागा जंगल में झुंड से बिछड़े हुए एक हाथी ने 60 वर्षीय वृद्ध की जान ले ली है

पिता के नही लौटने पर उन्होंने कुछ ग्रामीणों के साथ जंगल में पिता को ढूंढने गए,लेकिन उनका पता नही चल सका।थक हारकर सभी वापस अपने घर लौट आए।

शनिवार की सुबह उन्हें जानकारी मिली कि उनके पिता का शव जंगल मे पड़ा हुआ है।

आनन फानन में सभी परिजन जंगल पहुंचे तो देखा कि मृत अवस्था में पिता का शव गिरा हुआ है।शव के आसपास हाथी के पैरों के निशान भी थे।

पुत्र ने पिता के रूप में शव की पहचान करते हुए इस संबंध में आपदा राहत कोष के तहत सरकार से मुआवजे की मांग की है।

वहीं जंगल में शव मिलने की सूचना मिलते ही पेटरबार बीडीओ, पेटरबार थानाप्रभारी सहित वन विभाग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर मुआयना करने के पश्चात आपदा राहत कोष के तहत मृतक के परिजनों को 25,000 रुपये की तत्काल सहायता राशि प्रदान किया।

बोकारो जिले के पेटरवार थानाक्षेत्र अंतर्गत गागा जंगल में झुंड से बिछड़े हुए एक हाथी ने 60 वर्षीय वृद्ध की जान ले ली है

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 82 जगहों पर पुलिस का छापा, 88 संदिग्ध हिरासत में

जमशेदपुर। शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं की अड्डेबाजी पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने अब सख्त रुख...

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

यूसील कर्मी के पिता की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में सनसनी

जादूगोड़ा। यूसील के कर्मी संजय श्रेष्ठ के पिता रतन बहादुर श्रेष्ठ (80) की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना राखा कॉपर...

स्वर्णरेखा नदी प्रदूषण से हजारों मछलियों की मौत

जमशेदपुर में स्वर्णरेखा नदी के प्रदूषण से हजारों मछलियों की मौत हुई, इलाके में दुर्गंध फैली और प्रशासन ने जांच शुरू की।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत