JNAC action on road side boards: जमशेदपुर में रामनवमी झंडा विसर्जन जुलूस की तैयारी तेज, जेएनएसी ने सड़कों के किनारे से 400 से ज्यादा अवैध प्रचार बोर्ड को हटाया

जमशेदपुर:, अपने अद्भुत, अलौकिक और ऐतिहासिक श्रीराम नवमी झंडा जुलूस के लिए भी जमशेदपुर की खास पहचान है. हर साल रामनवमी के अगले दिन यहां बड़े पैमाने पर भव्य तरीके से रामनवमी जुलूस निकाला जाता है इसमें लाखों लोग भाग लेते हैं और प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से सक्रिय रहता है.

इस साल यानी 2023 में जमशेदपुर में श्रीराम नवमी झंडा जुलूस 31 मार्च को निकाला जाएगा., इसे देखते हुए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी  संजय कुमार के निदेशानुसार शहर में विभिन्न रास्तों पर लगे  अवैध बैनर पोस्टर को हटाने के लिए उड़नदस्ता दल के द्वारा बड़ी करवाई की गई.

जेएनएसी की टीम ने साकची जुबिली पार्क रोड , बंगाल क्लब , मस्जिद लाइन , ठाकुर बारी रोड , ब्रूनो रोड , आम बगान, शना कॉम्प्लेक्स वाला रास्ता ,साकची चौक, बसंत सेंट्रल साकची, परिसदन से सोनारी एयरपोर्ट, परिसदन से गोपाल मैदान बिष्टुपुर तक कोचिंग, विभिन्न क्लासेज, शोरूम , साड़ी, दुकान के प्रचार करने वाले 400 से ज्यादा बैनर पोस्टर हटाया गया.

अवैध बैनर पोस्टर  के अतिक्रमण हटाने का अभियान नगर प्रबंधक रवि भारती के नेतृत्व में चला.इसमें क्षेत्रीय कर्मी कृष्णा राम , गणेश राम के साथ उड़न दस्ता दल जवान शामिल रहे.

ज्ञात हो की इस प्रकार से अवैध रूप से प्रचार प्रसार के लिए पेड़, दीवार, पोल एवं हवा में लटकाने से राजस्व की नुकसान के साथ साथ दुर्घटना की संभावनाएं बनी रहती है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा पहुंचे देवघर, पूजा-अर्चना के बाद हवाई अड्डा के लिए रवाना

देवघर : असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा बुधवार को देवघर पहुंचे। वहां उनका स्वागत किया गया। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री सांसद निशिकांत दुबे...

जिला शुल्क समिति में DBMS प्रिंसिपल की नियुक्ति पर विवाद, अभिभावकों का विरोध तेज

जिस स्कूल ने फीस कानून को दी चुनौती, उसी के प्रतिनिधि को बनाया गया सदस्य; 2019 से फीस वृद्धि की ऑडिट की मांग जमशेदपुर :...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत