Senior citizen help: जमशेदपुर में अकेले रहनेवाले बुजुर्गों को घर पर सहायक देने से लेकर हर तरह की सेवा देगी वरिष्ठ नागरिक समिति, लेगी मामूली शुल्क  

जमशेदपुर : बेटा-बेटी या परिवार के अन्य सदस्यों से दूर अकेले जीवन व्यतित कर रहे बुजुर्ग लोगों को अब घर बैठे हर जरूरी सेवा मिल जाया करेगी. घर पर सहायक रखने से लेकर बैंक, बाजार या अस्पताल का काम करानेवालों तक की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी. यही नहीं, यदि सडक़, रेल या हवाई मार्ग के कहीं आना-जाना हो तो इस काम में भी सहायता प्रदान की जाएगी.


बुजुर्गों को ऐसी सेवा प्रदान करने की पहल जमशेदपुर में सिंहभूम केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति की ओर से ही गयी है. इस सेवा के बदले समिति कुछ शुल्क लेगी जिसका निर्धारण होना अभी बाकी है. समिति की ओर से जो सहायक बुजुर्गों की सेवा के लिए रखे जाएंगे, उनकी सारी जानकारी संबंधित थाना को पहले से उपलब्ध करा दी जाएगी ताकि पुलिस की जानकारी में सबकुछ पारदर्शी तरीके से किया जा सके.


सोमवार को स्वर्णरेखा गांधी घाट पर इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष शिवपूजन सिंह ने बताया कि आए दिन देखा जाता है कि लाचार व बेबस बुजुर्ग ठगी का शिकार हो जाते हैं. घर पर बाल- बच्चे या रिश्तेदार नहीं होने पर दूसरों की मदद लेते हैं, कभी-कभी अनजान लोगों से भी मदद लेने की मजबुरी हो जाती है.


इसीलिए  वरिष्ठ नागरिक समिति ने ऐसे लोगों को सेवा प्रदान करने के लिए एरिया वाइज वाटेंटियर की तैनाती करने की योजना बनाई है. शुरुआती दौर में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस योजना को चलाया जाएगा. सफल होने पर पूरे जिले में इसे लागू किया जाएगा. उन्होंने बताया कि समिति संबंधित थाना के साथ सामंजस्य स्थापित कर इस योजना को संचालित करेगी. वाटेंटियर की पूरी जानकारी पुलिस को पहले ही उपलब्ध करा दी जाएगी.


उन्होंने बताया कि वाटेंटियर से बुजुर्ग दवा, फल-सब्जी, राशन के सामान समेत कोई भी चीज खरीदवाकर मंगा सकेंगे. बैंक, डाकघर. अस्पताल, डॉक्टर या पूजा स्थल समेत कहीं भी जा सकते हैं. यहां तक कि शहर के बाहर जाने में भी इनकी मदद ले सकेंगे. बुर्जुगों को इसके लिए कुछ शुल्क अदा करना होगा जिसका निर्धारण अभी किया जाना है.
उन्होंने कहा कि 15-20 भी तैयार हो जाते हैं तो सेवा शुरू कर दी जाएगी. पूरे शहर में यह सेवा प्रदान करने की योजना है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला में गृह रक्षकों के नामांकन के लिए शारीरिक दक्षता व लिखित परीक्षा

दौड़ प्रतियोगिता में 320 महिला एवं 185 पुरुष अभ्यर्थी सफल घोषित, अंतिम मेधा सूची परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रकाशित की जाएगी सरायकेला...

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे महिला सहित चार गिरफ्तार

जमशेदपुर। शहर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला भी शामिल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत