Tb awareness rally: टीबी मुक्त भारत बनाने को जमशेदपुर में भी बड़ी पहल, निकाली गई जागरुकता रैली, बताए गए लक्ष्मण व ठीक होने के उपाय

जमशेदपुर : आज 24 मार्च को  विश्व टीबी दिवस है. टीबी मुक्त भारत बनाने को लेकर चल रहे अभियान के तहत जमशेदपुर टीबी अस्पताल से एक जागरुकता रैली निकाली गई, जिसमें इनर व्हील क्लब के साथ शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया.

 रैली शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस टीबी अस्पताल पहुंची. जहां टीबी उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ. 

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ मृत्युंजय धावडिया ने बताया कि टीवी जानलेवा जरूर है, मगर  यदि इसका उपचार समय से शुरू हो गया तो इससे मरीज पूरी तरह ठीक हो सकते हैं.

जानिए क्या है लक्षण

दो हफ्ते से अधिक खांसी होने पर मरीजों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपने बलगम की जांच करानी चाहिए. इसके अलावा वजन का कम होना, भूख ना लगना भी इसके लक्षण है. उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से टीबी का मुफ्त इलाज किया जाता है.

शहर में विश्व टीबी उन्मूलन दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसके तहत डॉक्टरों की एक कार्यशाला भी रखी गई है. साथ ही टीबी उन्मूलन से जुड़े स्वयंसेवकों को सम्मानित भी किया जाएगा. एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें स्कूली बच्चे हिस्सा लेंगे. जिसके विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा.

उन्होंने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम से जुड़े इनरव्हील क्लब संस्था के प्रयासों की भी सराहना की. उन्होंने कहा सभी के सामूहिक प्रयास से टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाना है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 82 जगहों पर पुलिस का छापा, 88 संदिग्ध हिरासत में

जमशेदपुर। शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं की अड्डेबाजी पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने अब सख्त रुख...

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

यूसील कर्मी के पिता की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में सनसनी

जादूगोड़ा। यूसील के कर्मी संजय श्रेष्ठ के पिता रतन बहादुर श्रेष्ठ (80) की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना राखा कॉपर...

साकची में सब्जी विक्रेता पर चापड़ से हमला, हमलावर फरार, आपसी रंजिश का मामला

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। अग्रवाल बुक स्टोर के समीप एक सब्जी विक्रेता पर चापड़...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत