Bistupur ram katha: प्रख्यात संत सतश्री ने बिष्टुपुर गोपाल मैदान की राम कथा में दिया मंत्र – भाव रखो, कभी दुख नहीं होगा



जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में 12 से शुरू हुई श्रीराम कथा के अंतिम दिन शनिवार 18 मार्च को सूरत (गुजरात) से आए प्रख्यात कथावाचक सतश्री ने श्रीराम के राज्याभिषेक का प्रसंग जीवंत कर दिया। इसके साथ ही कथा की पूर्णाहुति हो गई। कथा की शुरुआत लंका विजय से करते हुए सतश्री ने कहा कि हनुमानजी अपनी पूंछ में लगी आग से लंका जला रहे थे, जिसमें सब कुछ जल रहा था, लेकिन हनुमानजी को आग ही दाह (गर्मी) महसूस नहीं हो रही थी। वाल्मिकी जी कहते हैं कि उन पर सीताजी का आशीर्वाद था, जिससे हनुमानजी को कष्ट नहीं पहुंचा।उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की सफलता में किसी न किसी का हाथ होता है, लेकिन बहुत कम लोग इसका श्रेय दूसरों को देते हैं।


इसी क्रम में सतश्री ने कहा कि बहुत से लोग हमेशा चिंतित रहते हैं, यह ठीक नहीं है। संतोष का भाव रखो, कभी दुख नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जिसके पास कुछ नहीं है या कोई कमी है, उसका चिंतित रहना स्वाभाविक कहा जा सकता है, लेकिन कई ऐसे लोग भी चिंतित रहते हैं, जिनके पास सब कुछ होता है। दुखी रहकर आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। वर्तमान में जीना सीखो। ईश्वर की बनाई दुनिया में सिर्फ मनुष्य ही है, जो भविष्य के लिए संग्रह करता है और चिंतित रहता है। आपने कभी किसी पशु को कल की चिंता करते हुए नहीं देखा होगा, इसीलिए वह खुश रहता है। जिस दिन मनुष्य कल की चिंता करना छोड़ देगा, वह भी खुश रहने लगेगा। वास्तव में कई लोग दूसरों की उन्नति से चिंतित रहते हैं।सब कुछ होते हुए भी उनके अंदर और पाने की चाह खत्म नहीं होती है, यही दुख का बड़ा कारण है। जो मिला है, उसे ईश्वर की कृपा मान कर खुश रहना चाहिए।


कथा श्रवण करने वालों में सुधीर सिंह, मनोज अग्रवाल, हरिशंकर सोंथालिया, सुरेश सोंथालिया, राजेश चावडा, दिनेश सोंथालिया, किशन सोंथालिया, महेश सोंथालिया, विपिन भाई आडेसरा, सत्यनारायण अग्रवाल, दिलीप गोयल, बीएन शर्मा, जयेश अमीन, भरत वसानी,  पवन शर्मा, अनिल चौधरी, संजय शर्मा राहुल चौधरी आदि उपस्थित थे।
—————–
 सहयोगी संस्थाएं : श्री गुजराती सनातन समाज, श्री जलाराम सत्संग मंडल, श्री स्थानकवासी जैन संघ, श्री प्रभु प्रेमी संघ, उत्कल एसोसिएशन महिला शाखा, जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद, शाकंभरी माता परिवार, मारवाड़ी युवा मंच सुरभि शाखा, महासर माता परिवार, सिंहभूम चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री, अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच, भायली मंडल, राणी सती सत्संग समिति, श्री बालाजी भक्त मंडल, जीण माता परिवार, राधा रानी परिवार, सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन, तुलसी भवन, पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन, पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, श्री टाटानगर गौशाला कमिटी, राजस्थान ओसवाल जैन संघ, श्री राम मंदिर कमिटी, श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर कमिटी, जमशेदपुर ओसवाल समाज, प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर व झारखंड क्षत्रिय संघ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

योग को जन-जन तक पहुंचाने की पहल, आयुष मंत्रालय ने ऑनलाइन सेशन में बनाया रिकॉर्ड का लक्ष्य

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले आयुष मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से देशव्यापी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड...

ओडिशा में मनाए जाने वाले त्योहार ‘राजा’ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा में मनाए जाने महत्वपूर्ण त्योहार 'राजा' पर राज्य के लोगों को बधाई दी है।...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

धनबाद दौरे में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया स्वच्छता संदेश का प्रसार, कांग्रेस पर भी बोला हमला

धनबाद : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और...

सीएम योगी के आजमगढ़ दौरे की तैयारी लगभग पूरी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

आजमगढ़, 12 जून (आईएएनएस)। आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा एवं व्यवस्था की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत